गिद्धौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 16 अगस्त 2023

गिद्धौर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 16 अगस्त 2023 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पांचवी पुण्यतिथि गिद्धौर भाजपा नेता कुणाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके पर भाजपा नेता कुणाल सिंह व सच्चिदानंद मिश्रा ने सुंयुक्त रूप से उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा की।

भाजपा नेता कुणाल सिंह व सच्चिदानंद मिश्रा ने कहा कि भारत हमेशा उनकी उत्कृष्ट सेवा और हमारे राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों को याद रखेगा। यह देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता है। उनके नेतृत्व में हमने परमाणु शक्ति में भी देश का सर ऊंचा किया। 'अटल जी के जीवन की विशेषता के रूप में बहुत सारी बातें कही जा सकती हैं।

उनके भाषण की सदैव चर्चा होती है,लेकिन जितनी ताकत उनके भाषण में थी।उससे कई गुणा अधिक ताकत उनके मौन में थी। वो जनसभा में भी जब दो-चार वाक्य बोलने के बाद मौन हो जाते थे, तो लाखों की भीड़ के आखिरी व्यक्ति को भी उस मौन से संदेश मिल जाता था।
इस मौके पर किसान नेता सह भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री किसान मोर्चा कुणाल सिंह,भारतीय जनता पार्टी जिला कोषाध्यक्ष शंभू कुमार केशरी, सच्चिदानंद मिश्रा, युवा नेता सोनू सिंह, हिमांशु कुमार सिंह,सूरज कुमार, मनोज रजक,लोजपा जिला महासचिव संजय सिंह, भाजपा नेता मनोज रजक,अनमोल कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार पिंटू, अंतर्यामी झा, कृष्णा झा, राजेश कुमार झा, शिवशंकर ताँती सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post Top Ad -