पद्मश्री कंगना राणावत द्वारा पटना की रंजू चतुर्वेदी को किया गया "इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड" से सम्मानित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 14 अगस्त 2023

पद्मश्री कंगना राणावत द्वारा पटना की रंजू चतुर्वेदी को किया गया "इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड" से सम्मानित



पटना। अपने आदर्शों एवं संस्कारों का पूर्ण सम्मान रखने के साथ -साथ घर की दहलीज को पार करते हुए स्वावलंबन एवं  सफलता की नई इबारत लिखने में बिहार की महिलायें भी अब किसी से पीछे नहीं हैं.  


महिला सशक्तिकरण की अलख जगाते हुए स्किन एवं हेयर ट्रीटमेंट के क्षेत्र में एक अद्भुत मिसाल पेश करने वाली पटना की राशा एस्थेटिक्स स्किन एवं हेयर क्लिनिक की निदेशिका श्रीमती रंजू चतुर्वेदी को 10 अगस्त को मुंबई में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पदमश्री कंगना राणावत के द्वारा इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड से सम्मानित किया गया.


 कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेत्री अविका गौर, गायिका ऋचा शर्मा सहित फिल्म एवं फैशन जगत की कई दिग्गज हस्तियां तथा व्यापार जगत के भी कई नामचीन लोग उपस्थित रहे. 


रंजू चतुर्वेदी ने इस सम्मान को बिहार की उन तमाम महिलाओं और बेटियों को समर्पित किया जो खुद के दम पर कुछ करना चाहती हैं और अपने पैरों  पर खड़े होकर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं. ये सम्मान उन सभी के लिए एक प्रेरणा का काम करेगा.

Responsive Advertisement