जमुई : धूमधाम से मनाया गया 74वां वन महोत्सव, एसपी बोले – हरियाली बिना जीवन नहीं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 14 जुलाई 2023

जमुई : धूमधाम से मनाया गया 74वां वन महोत्सव, एसपी बोले – हरियाली बिना जीवन नहीं



जमुई (Jamui), 14 जुलाई 2023 : वन विभाग के सौजन्य से राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय जमुई में 74 वां वन महोत्सव उल्लास और उमंग के वातावरण में मनाया गया।



      पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए कहा कि हरियाली के बिना जीवन की कल्पना बेमानी है। इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य पर्यावरण का संरक्षण करना है। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को पर्यावरण के महत्व को समझना होगा। सभी को इसे अपने जीवन में अपनाना होगा। हर मानव वृक्षारोपण में दिलचस्पी लें तभी इसकी सार्थकता सिद्ध हो सकेगी। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए वन विभाग की जमकर तारीफ की और अधिकारियों एवं कर्मियों को साधुवाद दिया।



        वन प्रमंडल पदाधिकारी पियूष कुमार बरनवाल ने कहा कि  वृक्ष हमें प्राणवायु देता है। इसके उपकार को आत्मसात करने की जरूरत है। हर मानव पौधारोपण करें और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने में मदद करें। उन्होंने वन विभाग की कई योजनाओं की विस्तार से चर्चा की और इसका लाभ लेने का संदेश दिया।


      महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विमल कुमार ने आगत मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि वन विभाग ने इस महोत्सव के लिए इस पावन स्थल का चयन किया , यह कॉलेज परिवार के लिए गर्व की बात है।



       कार्यक्रम को कई फैकेल्टी और छात्र - छात्राओं ने संबोधित किया और वन महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला।


     कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया तदुपरांत महाविद्यालय के सुपात्रों ने वृक्ष बचाओ से संबंधित संगीतमय नाटक प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।


      कार्यक्रम के अंत में भाषण , क्विज , पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जल जीवन हरियाली एवं प्रत्येक प्रखंड में लोगों को सुलभता से पौधा उपलब्ध कराये जाने हेतु चलाये जा रहे कृषि वानिकी रथ और चलंत पौधा बिक्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  वन महोत्सव हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ



     वन महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम का मंच संचालन जाने माने उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने किया और खूब तालियां बटोरी वहीं फैकेल्टी डॉ. एकता त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन कर इसे भव्यता प्रदान किया।


      वरीय उप समाहर्ता शशांक कुमार , उप प्राचार्य डॉ. भुपाल कुमार , प्रो. चंद्रशेखर , राहुल जी , ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , वनों के क्षेत्र पदाधिकारी रवि कुमार सिंह समेत कई गणमान्य समारोह के साक्ष्य बने और इसे गरिमा प्रदान किया।


     कार्यक्रम के अंत में सभी मेहमानों ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया और सभी जनों को वृक्षारोपण में रुचि लेने का संदेश दिया।

Post Top Ad -