शिव भक्तों के लिए मनभावन खबर, अबकी सावन में आठ बार होगा महादेव का जलाभिषेक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 1 जून 2023

शिव भक्तों के लिए मनभावन खबर, अबकी सावन में आठ बार होगा महादेव का जलाभिषेक

धर्म एवं आध्यात्म : इस साल शिव भक्तों के लिए एक मनभावन खबर है। अबकी सावन महीने में श्रद्धालु भगवान शिव का 08 बार जलाभिषेक कर सकेंगे। पावन पर्व रक्षाबंधन भी सावन के महीने में ही होगा। धर्म गुरु के अनुसार ऐसा संयोग 19 वर्षों के बाद बन रहा है।

विद्वान पंडित महेंद्र पांडे बताते हैं कि इस बार सावन में कुल आठ सोमवारी होंगे। मान्यताओं के अनुसार शिव भक्तों के लिए पूजा पाठ का सबसे पवित्र महीना सावन माह को माना जाता है। इस साल सावन के महीने में कई तरह के संयोग बन रहे हैं। श्रावणी मेले में विभिन्न त्योहारों के साथ - साथ कुल आठ सोमवारी होंगे। इस वर्ष 30 दिनों के सावन माह की जगह यह पवित्र महीना 49 दिनों का होगा।

दरअसल हिंदू धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस साल मलमास लग रहा है जिसे हम सभी अधिक मास के नाम से भी जानते हैं। 19 वर्षों के बाद सावन माह मलमास के दायरे में आया है।आगामी 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक मलमास रहेगा। अधिक मास के चलते सावन 02 माह का होगा। मलमास के चलते दो महीना का सावन होने के कारण इसमें कुल आठ सोमवार होंगे। शिव भक्त सभी आठ सोमवारी को द्वदाश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर सकेंगे।

अंतःपूर के नारद मुनि के मुताबिक मलमास में पूजा अर्चना का खास महत्व है। वे आगे कहते हैं कि इस साल सावन में दुर्लभ मणिकांचन योग भी लग रहा है , जिसे शुभकारी बताया जाता है। वहीं भाई - बहन के प्रेम का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन का भी संयोग सावन के महीने में ही है।

सर्वविदित है कि सावन मास हिंदू धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत ही पवित्र और खुशी का महीना माना जाता है। 19 वर्ष बाद शिवभक्त इस बार इस मास में चार की जगह आठ सोमवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक कर सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस साल सावन की पहली सोमवारी 10 जुलाई को है और इस पवित्र माह का समापन 31 अगस्त को होगा।

Post Top Ad -