बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्षों की सूची जारी, राजेंद्र बने जमुई जिलाध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 1 June 2023

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्षों की सूची जारी, राजेंद्र बने जमुई जिलाध्यक्ष

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 1 जून 2023 : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राज्य के संगठनात्मक जिलों में पार्टी के सफल संचालन के लिए अध्यक्षों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसी संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने चार दशक से भी अधिक समय से अनवरत पार्टी की सेवा कर रहे खांटी कांग्रेसी नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह को जमुई जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं समेत गणमान्य नागरिकों ने इस पर खुशी जताते हुए पार्टी आलाकमान के प्रति आभार जताया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमिटी के प्रभारी ई. आई. पी. गुप्ता ने बताया कि जमुई जिले के सिकंदरा प्रखंड अंतर्गत अकौनी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद सिंह जिला कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए चार दशक से भी अधिक समय से पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करते रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी , राहुल गांधी तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रति इस मनोनयन के लिए आभार प्रकट किया है।

उधर राजेंद्र प्रसाद सिंह को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेता एवं जमुई के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें हृदयतल से बधाई दी है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। जिला प्रवक्ता रामाश्रय सिंह उर्फ झुन्ना जी ने श्री सिंह को जिला कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि सुपात्र को सही समय पर सही पद से सम्मानित किया गया है। उन्होंने उनके नेतृत्व में पार्टी के और मजबूत होने की बात कही।

जिला प्रवक्ता सदानंद प्रसाद ने कहा कि राजेंद्र प्रसाद सिंह को राजनीति का लंबा अनुभव है। इसका सीधा लाभ पार्टी को मिलेगा। उन्होंने उन्हें इस पद के लिए काबिल व्यक्ति करार देते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व का चयन प्रशंसनीय है। श्री प्रसाद ने उनके नेतृत्व में पूर्ण आस्था प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है।

बरहट प्रखंड अध्यक्ष दीपक उर्फ कर्पूरी ठाकुर, झाझा निमाय चंद मुखर्जी, लक्ष्मीपुर प्रकाश तांती , गिद्धौर अशोक तांती , अलीगंज रामेश्वर यादव , जमुई अरविंद मंडल , खैरा लुकमान अंसारी, चकाई सुभाष मिश्रा तथा सोनो प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर सिंह समेत कई कांग्रेस नेता एवं गणमान्य नागरिकों ने भी श्री सिंह के जिलाध्यक्ष नामित किए जाने पर हर्ष प्रकट किया है और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की है।

Post Top Ad