जमुई : बरहट के पतौना पहुंची साईकिल यात्रा, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 25 जून 2023

जमुई : बरहट के पतौना पहुंची साईकिल यात्रा, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बरहट/जमुई (Barhat/Jamui), 25 जून 2023 : साईकिल यात्रा एक विचार जमुई की टीम अपने साप्ताहिक रविवारीय यात्रा के 390वां यात्रा के क्रम मे जमुई नगर परिषद से निकलकर सतगमा, खैरमा होते हुए बरहट प्रखंड के पतौना ग्राम तक की यात्रा तय की।

सदस्यों के भरपूर सहयोग से ग्रामीण निवासी के निजी भूमि पर महगुनी, अमरुद, जामुन, शरीफा,कदम,एवं छायादार पौधों का पौधरोपण किया।
सक्रिय सदस्य विनय कुमार तांती ने कहा कि शुद्ध वातावरण प्रदान करने के लिए पेड़ पौधे हमारे जीवन के संतुलन के साथ ही प्रकृति के संतुलन को भी बनाए रखने के लिए पौधरोपण जरूर करे।
सदस्य बीपीन कुमार ने बच्चों मे जागरूकता अभयान चलाई एवं संदेश देते हुए कहा कि पेड़ जीवित प्राणियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और वे पृथ्वी पर हमारे अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण भी हैं। वे हमें जीवन के दो आवश्यक घटक प्रदान करते हैं जो भोजन और ऑक्सीजन हैं।
इनके अलावा, पेड़ भी मनुष्य को कई लाभ प्रदान करते हैं और इस प्रकार उन्हें जीवन का सबसे आवश्यक हिस्सा माना जाता है। हम पेड़ों के बिना नहीं रह सकते। इसलिए हमें हमेशा पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए।

इस यात्रा में साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्य आकाश कुमार ठाकुर, हरेराम कुमार सिंह, शेषनाथ रॉय, रणधीर कुमार, सिंटू कुमार, विनय कुमार तांती, बीपीन कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Post Top Ad -