गिद्धौर : धोबघट गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े में दो पक्षों में हुई मारपीट, चार लोग घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 28 मई 2023

गिद्धौर : धोबघट गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े में दो पक्षों में हुई मारपीट, चार लोग घायल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 28 मई 2023 : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ पंचायत के धोबघट गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़े में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हुए। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की शाम धोबघट गांव के यादव टोला में बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें शनिवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच सुलह को लेकर पंचायती होना था। इसी दरम्यान शनिवार की सुबह रामभज्जू यादव एवं अशोक यादव के परिजनों के बीच वाद-विवाद होने लगा। जो देखते ही देखते भयंकर मारपीट में तब्दील हो गया। इस मारपीट की घटना में एक पक्ष के रामभज्जू यादव, जीतू यादव, प्रमोद यादव एवं मनीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस संदर्भ में घटना में घायल मनीष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे दादा रामभज्जू यादव बच्चों के बीच हुए मारपीट की घटना को लेकर अशोक यादव को समझाने गये, तो इसी बात को लेकर विपक्षी अशोक यादव, सत्तन यादव, दिनेश यादव, युगल यादव, मुरारी यादव एवं राजकुमार यादव सभी ने मिलकर हमें एवं हमारे परिजनों को लाठी और लोहे के रड से मारकर घायल कर दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना खैरा पुलिस को दे दी गई।

Post Top Ad -