जमुई : भाजपा मंडल ग्रामीण कार्यसमिति की हुई बैठक, दिए गए आवश्यक निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 28 May 2023

जमुई : भाजपा मंडल ग्रामीण कार्यसमिति की हुई बैठक, दिए गए आवश्यक निर्देश

जमुई (Jamui), 28 मई 2023 : शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जमुई मंडल ग्रामीण कार्यसमिति की एक बैठक मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के जमुई जिला महामंत्री सह मंडल प्रभारी विनय कुमार पांडेय उपस्थित हुए।

कार्यसमिति को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी विनय कुमार पांडेय ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में कार्यसमिति को विस्तारपूर्वक बताया और साथ ही कार्यसमिति से आग्रह किया कि आगामी 2 जून को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के जमुई आगमन पर उनकी भव्य तैयारी के बारे में कार्यकर्ताओं को बताएं।

कार्यसमिति को जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह ने भी संबोधित किया। इस बैठक में ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शंभू राम चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय, मंडल महामंत्री अशोक कुमार साहू, राम कुमार, सागर कुमार, श्यामा कांत सिंह, पंकज कुमार सिंह, नवीन कुमार, साजन कुमार, श्याम कुमार साह, सोहन मंडल, रोहित कुमार, राजू कुमार, बसंत महतो समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Post Top Ad