गिद्धौर में श्रीमद भागवत कथा का हुआ आयोजन, बही भक्ति रसधारा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 22 May 2023

गिद्धौर में श्रीमद भागवत कथा का हुआ आयोजन, बही भक्ति रसधारा

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 24 मई 2023 : गिद्धौर में शुशील सिंह भदौरिया व पिंकी देवी द्वारा समस्त पंचायत वसियों के कल्याण के लिए श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करवाया गया। इस धार्मिक पाठ कथा को संपन्न कराने आए व्यास जयनारायण पांडे,अजीत पांडे व प्रियांशु पांडे द्वारा श्रीमद भागवत कथा वाचन का कार्य किया गया। श्री मद भागवत कथा के अंतिम दिन बीते शनिवार की रात परायण पूजा व तुलसी विवाह का आयोजन करवाया गया। वहीं रविवार को श्रीमद भागवत कथा का विसर्जन किया गया।

कथा वाचक जयनारायण पांडे ने श्रोताओं से कहा कि श्रीमद भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के सारे मानसिक व आत्मीय विकारों का अंत हो जाता है। उन्होंने कहा की ईश्वर के प्रति समर्पण भाव से ही प्रभु मिलते हैं, भागवत कथा समस्त वेद वेदांगों का सार है। यह वेद रुपी कल्पवृक्ष पर पके हुए फल के समान है। श्रीमद भागवत कथा में सभी वेद वेदांग, उपनिषद, पुराण, वैदिक व धार्मिक धर्म शास्त्रों से जुड़ा सार समाहित है।
भागवत कथा का प्रादुर्भाव चतुश्लोकी भागवत के रुप में भगवान श्रीमन नारायण से हुआ है, यह ज्ञान नारायण से ब्रह्मा को प्राप्त हुआ।और ब्रह्मा द्वारा नारद को, और उनसे वेद व्यास जी को प्राप्त हुआ। वेद व्यास ने 18 हजार श्लोकों में व्याख्या करके इस दिव्य ज्ञान को सुकदेव को प्रदान किया था।
कथा व्यास ने सुखदेव का जन्म, कौरव पांडवों के बीच युद्ध की तैयारी, व्यास नारद संवाद, कपिलदेव मुनि संवाद, भीष्म स्तुति, कुंती स्तुति सहित अन्य प्रसंग पर विस्तार पूर्वक भागवत कथा के दौरान वर्णन किया है। उनोन्हे आसपास के इलाके के लोगों से आयोजन कर्ता ने श्रीमद भागवत कथा का श्रवण कर भक्ति रस धारा को अपने जीवन में समाहित करने की बात कही है। इस दौरान टी सीरीज म्यूजिकल के भजन सम्राट गणेश राय व अशोक चौहान की टीम ने भजन की प्रस्तुति दे श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।

मौके पर राजेश सिंह,संजय सिंह,बलराम सिंह,नीरज भदौरिया, धीरू भदौरिया,राजा सिंह,गौरब कुमार,कंचन सिंह,निशा कुमारी,निधि कुमारी,पल्लवी कुमारी,रानू कुमारी सहित दर्जनों श्रोतागण श्रीमद भागवत कथा का श्रवण करने के लिए मौजद थे।

Post Top Ad