गिद्धौर : पतसंडा मुखिया कला देवी के निधन उपरांत परिजनों से मिली विधायक श्रेयसी सिंह, दिया सांत्वना - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 11 मई 2023

गिद्धौर : पतसंडा मुखिया कला देवी के निधन उपरांत परिजनों से मिली विधायक श्रेयसी सिंह, दिया सांत्वना

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 11 मई 2023 : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत पतसंडा पंचायत की वर्तमान मुखिया कला देवी का बीते रविवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर जमुई विधायक श्रेयसी सिंह को लगते ही बीते मंगलवार की देर रात्रि दिवंगत मुखिया कला देवी के परिजनों से मुलाकात की व निधन पर गहरा खेद प्रकट किया।

बता दें रविवार को अचानक मुखिया कला देवी की तबीयत बिगड़ गयी थी, जिसके बाद परिजनों द्वारा स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी।
इधर निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंची जमुई विधायक श्रेयसी सिंह (Jamui MLA Shreyasi Singh) ने कहा कि पतसंडा की दिवंगत मुखिया कला देवी पंचायत के विकास के प्रति सदैव चिंतनशील रही। उनके निधन से हमने एक शशक्त नारी व कुशल मार्गदर्शक को खो दिया। वो हम सबों के हृदय में सदैव रहेंगी।
वहीं इस मौके पर मुखिया पुत्र पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पिंकु साव, रंजन कुमार, पुत्री बबली कुमार, शुभम कुमार अजित ठाकुर, विनोद यादव, काजू सिंह, शंकर यादव, अरूण साह, भोली सिंह, सुबोध केशरी, भाजपा गिद्धौर मंडल अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शंभू केशरी, कल्याण सिंह, मयंक कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। मौके पर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से कामना भी की गई।

Post Top Ad -