जमुई : खैरा की सामाजिक और धर्मपरायण महिला जयबंती देवी का निधन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 11 मई 2023

जमुई : खैरा की सामाजिक और धर्मपरायण महिला जयबंती देवी का निधन

खैरा/जमुई : सामाजिक और धर्मपरायण महिला जयबंती देवी का निधन हो गया। खैरा प्रखंड अंतर्गत मांगोबंदर गांव निवासी भोजल रविदास की धर्मपत्नी श्रीमती जयबंती देवी करीब 60 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे अपने पति , एक पुत्र , पांच पुत्री समेत भरापुरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके असामयिक निधन से आस - पास के क्षेत्रों में भीषण शोक व्याप्त है।

      उल्लेखनीय है कि श्रीमती देवी सामाजिक महिला के साथ धर्मपरायण नारी थीं। उन्हें पूजा - पाठ और दान - धर्म में अटूट आस्था थी। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना उनका धर्म के साथ कर्म भी था। गरीब - गुरबा , दीन - दुखियों का दर्द समझती थीं और उनके अनुरूप कार्य कर उन्हें यथोचित सहयोग करती थीं। उनके निधन से हर वर्ग के लोग उदास हैं।

     उधर दिवंगत श्रीमती जयबंती देवी के दामाद और मुंबई के बड़े उद्योगपति के साथ कई कंपनियों के प्रबंध निदेशक उपेंद्र रविदास ने ममतामयी मां के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे सादगी और तपस्या की मूरत थीं। उनके निधन से समाज को गहरा आघात लगा है। उन्होंने इसे निजी क्षति बताते हुए कहा कि ईश्वर जीवात्मा को शांति प्रदान करें।

         समाजसेवी जितेंद्र दास , कपिलदेव रविदास , टेनी रविदास , मासाहेब दास , गोपाल दास , दशरथ दास , द्वारिका रविदास , मिठू रविदास , शंकर दास , विकास कुमार , नीतीश कुमार , अर्णव कुमार , आरुष कुमार , कपिल दास आदि ने भी धर्मपरायण महिला श्रीमती देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Post Top Ad -