गिद्धौर के गंगरा में जमीनी विवाद में दो गुटों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों के लोग घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 24 मई 2023

गिद्धौर के गंगरा में जमीनी विवाद में दो गुटों में हुई मारपीट, दोनों पक्षों के लोग घायल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 24 मई 2023 : गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत गंगरा गाने में पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में सोमवार को दो गुटों में मारपीट हो गई। इस बारे में बताया गया कि जमीनी विवाद के इस मामले को लेकर पूर्व में पंचायत हुई थी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत के बीच सहमति से जमीन की हिस्सेदारी कर दी गई थी और तब सभी इसपर सहमत थे। जिसके बाद एक पक्ष इस जमीन पर घर बना रहा था।

इसी दौरान सोमवार को दूसरे पक्ष ने गाली–गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। जिसमें दोनों ही पक्षों के लोग घायल हुए हैं।

घायलों में एक पक्ष से गंगरा निवासी स्व. रामबरन सिंह की पत्नी सुनीता देवी (उम्र 60 वर्ष), उनके दो पुत्र मनीष कुमार (उम्र 27 वर्ष) एवं नीतीश कुमार (उम्र 24 वर्ष) ने बताया कि जमीन को लेकर हमारा गोतिया से पूर्व से विवाद चल रहा था। जिसके बाद पंचायत हुआ और सहमति से हिस्सेदारी मिली जिसपर हमलोग घर बना रहे हैं। सोमवार को उनलोगों ने गाली–गलौच करते हुए मारपीट किया।
वहीं दूसरे पक्ष से घायल हुए स्व. इंद्रदेव सिंह की पत्नी प्रमिला देवी (उम्र 60 वर्ष), उनके पुत्र नीरज कुमार (उम्र 30 वर्ष), स्व. भरोसी सिंह के पुत्र श्याम किशोर सिंह (उम्र 60 वर्ष), उनकी पत्नी चिंता देवी (उम्र 55 वर्ष), उनके पुत्र धीरज कुमार (उम्र 35 वर्ष) एवं उनकी पत्नी मुन्नी देवी (उम्र 30 वर्ष) ने अन्य पक्ष के तीनों लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया।

वहीं घटना के बाद सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना की पुलिस ने घटनास्थल से घायलों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया। मामले पर गिद्धौर थाना की पुलिस जांच कर रही है।

देखें वीडियो >>


Post Top Ad -