जमुई : सामाजिक और धर्मपरायण महिला सोना उपाध्याय का निधन, भीषण शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 18 मई 2023

जमुई : सामाजिक और धर्मपरायण महिला सोना उपाध्याय का निधन, भीषण शोक

जमुई (Jamui), 18 मई 2023 : सामाजिक और धर्मपरायण महिला सोना उपाध्याय का निधन हो गया। जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत कृष्णपट्टी मोहल्ला निवासी सह जिला विधिज्ञ संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं जमुई व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठतम विद्वान अधिवक्ता शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय की संगिनी श्रीमती सोना उपाध्याय करीब 78 वर्ष की उम्र में अपने स्थायी निवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे अपने पति , दो पुत्र , एक पुत्री समेत भरापुरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से न्यायिक पदाधिकारिययों , अधिवक्ताओं एवं आस - पास के निवासियों में भीषण शोक व्याप्त है।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती देवी सामाजिक महिला के साथ धर्मपरायण नारी थीं। उन्हें पूजा - पाठ और दान - धर्म में अटूट आस्था था। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना उनका धर्म के साथ कर्म भी था। गरीब - गुरबा , दीन - दुखियों का दर्द अच्छी तरह समझती थीं और उनके अनुरूप कार्य कर उन्हें यथोचित सहयोग करती थीं। उनके निधन से हर वर्ग के लोग सदमे में हैं।

उधर जिला विधिज्ञ संघ के नव निर्वाचित महासचिव सह विद्वान अधिवक्ता अमित कुमार ने दिवंगत श्रीमती उपाध्याय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे सादगी और तपस्या की मूरत थीं। उनके निधन से समाज को गहरा आघात लगा है। उन्होंने इसे निजी क्षति बताते हुए कहा कि ईश्वर जीवात्मा को शांति प्रदान करें।

जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव , पूर्व महासचिव विपिन कुमार सिन्हा , विद्वान अधिवक्ता शिव शंकर प्रसाद साहू , विभा कुमारी , डॉ. नंदकिशोर प्रसाद यादव , विवेकानंद , दिलीप कुमार , ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक बी. अभिषेक , जिला संवादाता डॉ. निरंजन कुमार , राजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी , चंदन जी आदि ने भी धर्मपरायण महिला श्रीमती उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Responsive Advertisement