कन्याकुमारी से साइकिल यात्रा करते हुए 183वें दिन गिद्धौर पहुंचे रोविन सिंह का हुआ अभिनंदन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 6 अप्रैल 2023

कन्याकुमारी से साइकिल यात्रा करते हुए 183वें दिन गिद्धौर पहुंचे रोविन सिंह का हुआ अभिनंदन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 6 अप्रैल
✓ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुंदरम
• तस्वीर : अभिषेक कुमार झा 
 पर्यावरण जागरुकता हेतु युवाओं को प्रेरित करने के लिए अकेले ही 6 अक्टूबर 2022 तमिलनाडु के कन्याकुमारी से साईकिल यात्रा करते हुए 183वें दिन जमुई जिला के गिद्धौर पहुंचे रोविन सिंह का महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में अभिनंदन किया गया। यहां उन्होंने विद्यालय के छात्र–छात्राओं को प्रेरित करते हुए पर्यावरण से मैत्री संबंध बनाने के लिए दिशा–निर्देश दिए।

वे 7 अप्रैल को शेखपुरा से लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा होते हुए यूपी के बलिया जायेंगे। वहां से उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर होते हुए वापस राजस्थान, गुजरात से मध्य प्रदेश के भोपाल में यात्रा का समापन होगा। इसमें अनुमानित 200 दिनों की यात्रा का टारगेट रखा गया है। प्रतिदिन वे 100 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। यात्रा का उद्देश्य देश भ्रमण करते हुए पर्यावरण के लिए जनजागरूकता फैलाना है।
साईकिल यात्री रोविन सिंह का जन्म स्थान उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा जिला अन्तर्गत चकरनगर तहसील के थाना सहसो के पिपरौली गढिया गांव है। इनकी शिक्षा इतिहास एवं पर्यटन से एम.ए. है।
               
साईकिल यात्री रोविन सिंह का महाराज चंद्रचूड़ विद्या मंदिर में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। उन्होंने सभी से पर्यावरण संरक्षण और पौध रोपण के लिए सभी को प्रेरित किया।

Post Top Ad -