गिद्धौर : यादव टोला में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

गिद्धौर : यादव टोला में भूमि विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 18 अप्रैल 2023 : गिद्धौर थाना क्षेत्र के पतसंडा पंचायत अंतर्गत यादव टोला में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनो पक्षों से छह लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि एक पक्ष के भोला यादव, अशोक यादव, गुड्डू यादव, टुनटुन यादव, रीना देवी व लड्डू यादव का दूसरे पक्ष के नौरंगी यादव, रविंद्र यादव व चंदन यादव से भूमि विवाद चल रहा था। जो मंगलवार को आपसी विवाद का रूप ले भयंकर मारपीट में तब्दील हो गया। इस मारपीट में दोनो पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए है।

घायल भोला यादव, अशोक यादव, रीना देवी, लड्डू यादव ने बताया कि दूसरे पक्ष के नौरंगी यादव, रविंद्र यादव व चंदन यादव से हम सभी का भूमि विवाद चल रहा था। मंगलवार को हम लोग घर पर ही थे कि अचानक नौरंगी, रविंद्र व चंदन लोहे के राड़ व लाठी डंडे से लैस हो मेरे पूरे परिवार पर हमला कर दिया। हुए इस हमले में मेरा पूरा परिवार घायल हो गया है।
दूसरे पक्ष के नौरंगी यादव ने बताया कि हुए इस मारपीट में चंदन यादव, नूनदेवीय देवी, दुलारी देवी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। ग्रामीणों द्वारा दोनो पक्षो को शांत करा सभी घायलों को आपसी सहयोग से दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

जहां डयूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार द्वारा दोनो पक्षों से घायल सभी लोगो का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल भोला व अशोक यादव द्वारा गिद्धौर पुलिस से लिखित शिकायत कर मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

Post Top Ad -