गिद्धौर : कोलहुआ में बिजली ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 10 अप्रैल 2023

गिद्धौर : कोलहुआ में बिजली ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

कोलहुआ/गिद्धौर (Kolhua/Gidhaur), 10 अप्रैल
✓ इनपुट : अंकित कुमार
गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत कोल्हुआ पंचायत के वार्ड संख्या 7 में बिजली के ट्रांसफार्मर में रविवार की देर संध्या आज लग गई। इस कारण लोगों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में बिजली विभाग को फोन कर पवार सप्लाई बंद करवाया गया।

इसके पीछे की वजह ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इस ट्रांसफार्मर से एक मोबाइल टावर में बिजली सप्लाई की जा रही है। संभवतः लोड अधिक होने के कारण विगत कई दिनों से इस ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट हो जा रहा है।
वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग द्वारा इसके मरम्मतीकरण हेतु मिस्त्री को बोल दिया गया है। जल्द ही इस समस्या का निराकरण कर दिया जायेगा।

Responsive Advertisement