गिद्धौर : पतसंडा में नियम निष्ठा के साथ माँ भगवती की वार्षिक सलौनी पूजा संपन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 26 अप्रैल 2023

गिद्धौर : पतसंडा में नियम निष्ठा के साथ माँ भगवती की वार्षिक सलौनी पूजा संपन्न

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 26 अप्रैल 2023 : गिद्धौर प्रखण्ड अंतर्गत पतसंडा के ऐतिहासिक भगवती मंदिर में माँ भगवती की वार्षिक सलौनी पूजा पूरे नियम और निष्ठा के साथ संपन्न हो गई। बताते चलें कि लगभग दो सौ वर्ष पूर्व इस भगवती मंदिर का निर्माण गिद्धौर निवासी स्व. मूसो द्वारा करवाया गया था। तब से लेकर आज तक माँ भगवती के इस मंदिर में विधिवत रूप से वैशाख माह में वार्षिक सलौनी पूजा कराने की परंपरा चली आ रही है।

इस वर्ष भी पतसंडा गांव सहित प्रखंड भर के हजारों श्रद्धालुओं ने वैशाख माह में माँ भगवती की वार्षिक सलौनी पूजा के अवसर पर माता की पूजा-अर्चना करने आये तथा माँ भगवती से अपने परिजनों की सुख शांति की कामना की एवं मन्नते भी मांगी।
जिन भक्तों की मन्नते माँ भगवती ने पूरी की उन्होंने माँ भगवती मंदिर में मुंडन कराये। साथ ही प्रखंड भर के सैंकड़ो भक्तों ने माता के मन्दिर में पाठे की बली चढ़ाई। सुबह से माँ भगवती की पूजा-अर्चना करने के लिये भक्तों का सिलसिला लगा रहा। सलौनी पूजा को विद्वान पंडित दिपू जी द्वारा संपन्न कराया गया।

वहीं पूजा की विधि व्यवस्था एवं प्रसाद वितरण के कार्य की जिम्मेवारी तैयारी समिति के विकास कुमार, दीपक कुमार, विजय कुमार, मनोज यादव, किशोरी यादव, राकेश कुमार, अर्थव राज, पीयूष कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील यादव, रंजीत कुमार, कैलाश यादव द्वारा निष्पादित कराया गया।

Responsive Advertisement