झाझा : 3 दिवसीय फागुन मेलो महोत्सव का हुआ समापन, सम्मिलित हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 6 March 2023

झाझा : 3 दिवसीय फागुन मेलो महोत्सव का हुआ समापन, सम्मिलित हुए मंत्री सुमित कुमार सिंह

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 5 मार्च : फाल्गुन मास के पावन उपलक्ष्य में झाझा स्थित श्री श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम फागुन मेलो महोत्सव कार्यक्रम शनिवार की देर शाम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभु श्याम की विशेष पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन का आयोजन हुआ।

महोत्सव के समापन में बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिक मंत्री सुमित कुमार सिंह (Sumit Kumar Singh) भी सम्मिलित हुए। मंत्री सुमित कुमार सिंह ने विशेष पूजा अर्चना में शामिल होते हुए क्षेत्रवासियों के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
आयोजनकर्ता संजय जालान, अनिल सुल्तानियां, अजय छापड़िया, अमन छापड़िया, संयोजक आयुष बंका, राकेश सुल्तानियां, राजन केजरीवाल ने मंत्री को प्रभु श्याम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि यह उत्सव इस क्षेत्र के लिये एक मिसाल है।फागुन मेलो महोत्सव की इस क्षेत्र में एक अलग ही पहचान है। जिस कारण दूर–दराज से लोग यहां पर पहुंचकर महोत्सव में शामिल होते हैं।
उन्होंने कहा कि इससे लोगों के बीच धार्मिक भावना भी बढ़ती है और लोगों में धर्म के प्रति आस्था भी बढ़ती है। इस क्षेत्र में शांति, व्यवस्था एवं सुख–समृद्वि के साथ सौहार्दपूर्ण समाज हमेशा बना रहे इसकी मंगलकामना है।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। महोत्सव के समापन के बाद लोगों के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया।

Post Top Ad