जमुई : कन्हैया कुमार सिंह के दुबारा भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी जनों ने जताई खुशी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 9 March 2023

जमुई : कन्हैया कुमार सिंह के दुबारा भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी जनों ने जताई खुशी

जमुई (Jamui), 9 मार्च : भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया कुमार सिंह को पार्टी का दुबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मनियड्डा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दलीय समर्थकों ने श्री सिंह के कुशल नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ ही 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में जिला की चारों विधानसभा क्षेत्रों पर जीत हासिल करने का संकल्प लिया।

लोकसभा संयोजक विनय कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने साधारण कार्यकर्ता को भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाकर यह सिद्ध कर दिया है कि कार्यकर्ताओं का मान - सम्मान और स्वाभिमान भाजपा में ही सुरक्षित है। नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने आगे कहा कि श्री सिंह एक कुशल संगठनकर्ता के साथ - साथ सरल स्वभाव और कुशल व्यक्तित्व के धनी हैं। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा श्री सिंह के जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने से जहां कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह है वहीं दलीय लोगों ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया है।
उधर नव मनोनीत जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सबल , सशक्त और सक्रिय बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का परचम लहराए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि करीब 40 वर्ष पूर्व कन्हैया कुमार सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपना सफर शुरू किया था। बरहट प्रखंड अंतर्गत मलयपुर गांव निवासी श्री सिंह 1990 में सीधे भाजपा में प्रवेश किया और फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। उन्होंने अपने साफ - सुथरे छवि के बल पर मंडल अध्यक्ष , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य , भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष समेत कई सांगठनिक पदों को सुशोभित किया और बीजेपी को जमुई में ताकतवर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

जमुई जिला के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्री सिंह के कुशल नेतृत्व में भाजपा जमुई में नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी। बधाई देने वालों में बृजनंदन सिंह , शंभू राम चन्द्रवंशी , अजय पासवान , कंचन देवी , प्रकाश मंडल , श्यामाकांत सिंह , अजय यादव , अंकित केशरी , पवन केशरी , अरुण कुशवाहा , राजेश मंडल , शालिग्राम पांडे , पंकज सिंह आदि के नाम शामिल हैं।

Post Top Ad