गिद्धौर : आरएसएस के 7 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हो रहा आयोजन, 28 मार्च को होगा समापन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 23 मार्च 2023

गिद्धौर : आरएसएस के 7 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हो रहा आयोजन, 28 मार्च को होगा समापन

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 23 मार्च 
✓ रिपोर्ट : सुशांत साईं सुंदरम 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) का 7 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 20 मार्च से गिद्धौर में किया जा रहा है। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रशिक्षण वर्ग प्रति वर्ष भारत देश के प्रत्येक जिला में आयोजित किया जाता है।
प्राथमिक शिक्षा वर्ग का उद्घाटन वर्ग कार्यवाह एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के प्रांत संयोजक तथा पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि यह वर्ग 7 दिवसीय है। वर्ग का समापन 28 मार्च 2023 को प्रातः 9 बजे होगी।
शान्डिल्य ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन 1925 में महाराष्ट्र के नागपुर शहर में परम पूज्य डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार जी ने किया था। उनका जन्म 1 अप्रैल 1889 या चैत्र शुक्ल पक्ष-1 को वेदपाठी ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
उन्होंने बताया कि आज संघ वट-वृक्ष बनकर संपूर्ण भारत में व्याप्त हो गया है। वर्तमान सरसंघचालक माननीय मोहन भागवत जी कहा करते हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल शाखा लगायेगा, परन्तु स्वयंसेवक कुछ नहीं छोड़ेगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयंसेवक सामाजिक एवं राष्ट्रीय कार्य में तन,मन,धन से जुट जायेंगे। अतः गीत गाया जाता है--"संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े। भला हो जिसमें देश का, वो काम सब किये चलो। "

Responsive Advertisement