जमुई ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया नमन, अश्विनी बोले - हर पीढ़ी करेगी याद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

जमुई ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया नमन, अश्विनी बोले - हर पीढ़ी करेगी याद

जमुई (Jamui), 24 मार्च : गुरुवार को देश भर में क्रांतिकारी भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव को याद किया गया। वर्ष 1931 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान इन तीनों को 23 मार्च के ही दिन फांसी दी गई थी। जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव समेत कई अधिवक्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने देश के लिए प्राण न्योछावर करनेवाले भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव को याद किया और उन्हें अशेष श्रद्धांजलि अर्पित की।
    
जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष श्री यादव ने व्यवहार न्यायालय के समीप यमुना सिंह पार्क में आयोजित शहीद दिवस में हिस्सा लेते हुए आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु को शहीदी दिवस पर शत - शत नमन किया। उन्होंने क्रांतिकारी अंदाज में कहा कि मां भारती के इन महान सपूतों का बलिदान देश की हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। 
     
बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई के महासचिव रूपेश कुमार सिंह ने शहीदी दिवस पर ऐलान किया कि आजादी के क्रांतिदूत अमर शहीद वीर भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु की मूर्ति अगले वर्ष 23 मार्च 2024 के पूर्व जमुई शहर में हर हाल में स्थापित की जाएगी। उन्होंने इसके लिए वांछित कार्य आरंभ कर दिए जाने की घोषणा की। श्री सिंह ने भी भारत माता के महान सपूतों को नमन किया।
   
बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ. मासूम रजा ने इस अवसर पर कहा कि स्वतंत्रता के इतिहास में शहीद भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु की वीरता और योगदान को शब्दों में वर्णित करना संभव नहीं है। देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करने की उनकी तड़प और बलिदान को याद कर आज भी हर भारतवासी की आंखें नम हो जाती है।ऐसे वीर बलिदानियों के चरणों में कोटिशः नमन।

जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष शर्मा चंद्रेश्वर उपाध्याय ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि - कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनका त्याग समस्त देशवासियों के लिए आदर्श है और इस सृष्टि तक बरकरार रहेगा।
जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव विपिन कुमार सिन्हा , वरिष्ठ अधिवक्ता शत्रुघ्न प्रसाद , अवकाश प्राप्त न्यायिक दंडाधिकारी नारायण पंडित , बृजनंदन सिंह , शिवशंकर साहू , मकेश्वर यादव , विवेक कुमार सिंह , अमर कुमार भगत आदि ने भी अमर बलिदानियों को नमन किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का सफल संचालन इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सह जिला उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने किया और इसे अलंकारिक शब्दों के जरिए भव्य बनाया।

शहीद दिवस समापन के पूर्व उपस्थित लोगों ने भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए जंग छेड़ने की जरूरत बताई।

Responsive Advertisement