जमुई : साइकिल यात्रा की अपील, "प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग व्यवहार में लाना आवश्यक" - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 9 मार्च 2023

जमुई : साइकिल यात्रा की अपील, "प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग व्यवहार में लाना आवश्यक"

जमुई (Jamui), 9 मार्च : पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाई जा रही रविवारीय यात्रा के 374 वें क्रम में एक दर्जन सदस्यों द्वारा श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से साईकिल यात्रा निकल कर जमुई प्रखण्ड के उगनीचक ग्राम पहुँच कर शैलेश सिंह के निजी जमीन पर पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर लोगो को पर्यावरण संरक्षण करने एवं प्रकृति चीजो से बने सामग्री का उपयोग व्यवहार में लाने की अपील की गई साथ ही नमामि गंगा समूह की महिलाओं द्वारा फूलों पत्तियों से तैयार हर्बल गुलाल को उपयोग कर प्रकृति रूप से होली मानने के लिए लोगो को जागरूक किया गया। 

374वें यात्रा का नेतृत्व करते हुए सदस्य सचिराज पद्माकर ने ग्रामीणों से कहा कि हमारे पूर्वज प्रकृति चीजो का उपयोग कर काफी स्वस्थ होकर लंबे समय तक जीवित रहते थे लेकिन आज के दौर में रसायनिक चीज जो देखने मे बहुत ही आकर्षक होता है परंतु यह स्वास्थ्य के घातक भी होता है उसके लगातार उपयोग से  वर्ष दर वर्ष औसत आयु  लोगो की कम होती जा रही है। इससे बचने के लिए हमे प्रकृति चीजो से बने चीजो को व्यवहार में लाना चाहिए। 

सदस्य शैलेश भारद्वाज ने कहा हम सब मानव धर्म का पालन करें सबसे बड़ा और पुण्य कर्म करे पौधा लगाए ।
धन संपत्ति करोड़ों है अरबों है तो उसका क्या करेंगे अगर आपको ऑक्सीजन ही ना मिले..? हम लोग पौधा सिर्फ अपने लिए नही लगाते हैं बल्की इस संसार में जो भी जीव जंतु है जीवन है सबके के जीवन कैसे सुरक्षित रहे उसके लिए लगाते हैं मेरे समझ से इससे अधिक लाभ और पुण्य प्राप्त किसी मे कार्य मे नही होगा पर्यावरण संरक्षण ही सबसे बड़ा सेवा है 
इस अवसर पर विश्व पर्यावरण परिसद के सदस्य नंदलाल सिंह उपस्तिथ होकर बताया की जमुई की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम की धमक देहरादून सहित कई राज्यो में हो रही है। जो अपने आप मे गौरवान्वित करती है।
उन्होंने आगे कहा कि सबसे सस्ते और निशुल्क रूप से प्राप्त चीजो का हम मानव मोल नही रखते है इसका परिणाम हम जल संकट और प्रदूषित पर्यावरण को देखते आ रहे है जिस दिन लोग इसके महत्व को समझेंगे उस दिन विकराल जल युद्ध एवं स्वच्छ हवा लेने के लिए मारा मारी हो सकती है। ऐसा ना हो इसके लिए यह सामूहिक रूप से एक जुट होकर कार्य करने की आवश्यक्ता है।

इस अवसर सदस्य कुंदन सिन्हा, सचिराज पद्माकर, गोलू कुमार, राकेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, राहुल कुमार, शैलेश भारद्वाज, विवेक कुमार, लड्डू मिश्रा, नंदलाल सिंह सहित ग्रामीण शैलेश सिंह, ब्रजेश सिंह, राज लक्ष्मी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Top Ad -