जमुई : शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठतम कार्य के लिए डॉ. मनोज को मिला सम्मान, प्रबुद्धजनों ने दी बधाई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 25 फ़रवरी 2023

जमुई : शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठतम कार्य के लिए डॉ. मनोज को मिला सम्मान, प्रबुद्धजनों ने दी बधाई

जमुई (Jamui), 25 फरवरी : बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार सिंह (Sumit Kumar Singh), जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह (Jamui DM Avaneesh Kumar Singh) एवं पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह ने सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल (Oxford Public School, Jamui) के निदेशक डॉ.मनोज कुमार सिन्हा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए संयुक्त रूप से सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

शख्सियत त्रय ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर खुले मंच से डॉ. सिन्हा को सम्मानित करते हुए कहा कि वे अपनी उपमा आप हैं। उन्हें शिक्षण संस्था के संचालन का लंबा और खासा अनुभव है।उनका व्यक्तित्व , व्यवहार और विचार हृदयस्पर्शी है। वे और उनका शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल सरकारी कार्यक्रमों को निष्ठा के साथ सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है , इसलिए वे सम्मान के असली हकदार हैं। नामचीन हस्तियों ने उन्हें अशेष बधाई और असंख्य शुभकामना दी।
       
उधर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने कहा कि सार्वजनिक सम्मान और पुरस्कार व्यक्ति को और बेहतर योगदान के लिए प्रेरित करता है। यह सिर्फ प्रमाण पत्र नहीं वरन परिश्रम और श्रेष्ठता का सम्मान है। इससे नामित व्यक्ति का जहां उत्साहवर्धन होता है वहीं अन्य को इससे प्रेरणा मिलती है। श्री यादव ने निदेशक डॉ. सिन्हा को अशेष बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे आगे भी शिक्षा का अलख जगाने के साथ इस क्षेत्र में बड़ी - बड़ी उपलब्धियां हासिल करते रहेंगे।
      
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की मुख्य संरक्षिका सह विदुषी महिला डॉ. समृति पासवान ने निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किए जाने पर मुदित होते हुए कहा कि उन्होंने जमुई में शैक्षणिक वातावरण की जड़ों को और मजबूत किए जाने के साथ इसे समृद्ध और सुसंस्कृत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
डॉ. सिन्हा ने गुणवत्तापूर्ण एवं स्तरीय पठन - पाठन के लिए बेहतरीन शैक्षणिक माहौल , सुसज्जित भवन , खूबसूरत संवाद कक्ष और परिसर , विद्वान और विदुषी शिक्षक - शिक्षिका के सहारे जो इतिहास की रचना की है वह अतुलनीय है। उन्होंने उन्हें अमिट बधाई दी है।
     
उधर विद्वान अधिवक्ता विभा कुमारी , डॉ. नंद किशोर प्रसाद यादव , मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक बी.  अभिषेक , जिला संवाददाता डॉ. मासूम रजा , रूपेश कुमार सिंह , भूपेंद्र सिन्हा , अभिषेक कुमार सिन्हा , अशोक कुमार सिन्हा , राजीव रंजन , जिला उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार आदि ने भी डॉ. मनोज  कुमार सिन्हा को सम्मानित किए जाने पर खुशी का इजहार किया है। सबों ने इस नेक कार्य के लिए शख्सियत त्रय के साथ तमाम प्रशासनिक हस्तियों के प्रति आभार जताया है।
        
इधर इंडिपेंडेंट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन की जिला इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार समेत तमाम अधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों ने भी निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर हर्ष प्रकट किया और उनके प्रति आभार जताया।

Post Top Ad -