जमुई : जिला विधिज्ञ संघ कार्यकरिणी की बैठक, सांत्वना राशि एक लाख की जगह डेढ़ लाख होगी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 26 फ़रवरी 2023

जमुई : जिला विधिज्ञ संघ कार्यकरिणी की बैठक, सांत्वना राशि एक लाख की जगह डेढ़ लाख होगी


जमुई (Jamui), 26 फरवरी : जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव की अध्यक्षता में शनिवार को संघ भवन के प्रशाल में कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई , जिसमें मृतक अधिवक्ता के परिजनों को सांत्वना राशि के रूप में एक लाख की जगह डेढ़ लाख रुपए दिए जाने के साथ कई हितकारी निर्णय लिए गए। इस अवसर पर  अधिकांश पदधारक उपस्थित थे।

महासचिव विपिन कुमार सिन्हा ने बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि जिला विधिज्ञ संघ अब मृतक अधिवक्ता के परिजनों को सांत्वना राशि के रूप में एक लाख की जगह डेढ़ लाख रुपए देगा। उन्होंने भीषण मंहगाई को देखते हुए राशि में बढ़ोतरी किए जाने की बात कही।

श्री सिन्हा ने आगे कहा कि बैठक में चिकित्सा सहयोग राशि में भी वृद्धि किए जाने का निर्णय लिया गया है। अधिवक्ताओं को पूर्व में ईलाज के लिए 10 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान था , जिसे संशोधित कर 15 हजार कर दिया गया है। अधिवक्ताओं के रेकरिंग की राशि में भी वृद्धि की गई है। अब यह राशि 300 की जगह 500 तय की गई है।
महासचिव ने अनुसेवकों के वेतन में 500 रुपए प्रति माह वृद्धि किए जाने की जानकारी देते हुए कहा कि नियमित अधिवक्ताओं को होली त्यौहार के मद्देनजर रंगोत्सव राशि के रूप में एक हजार रुपए दिए जाएंगे।

महासचिव श्री सिन्हा ने कहा कि उक्त निर्णय की सम्पुष्टि जीबी की बैठक में  कराई जाएगी। उन्होंने सम्बंधित बैठक 17 मार्च को आहूत किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने अधिवक्ताओं के लिए सतत हितकारी कार्य किए जाने का संकल्प व्यक्त किया।

      जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने कहा कि संघ अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने 06 मार्च को संघ भवन के प्रशाल में होली मिलन समारोह आयोजित किए जाने की बात बताते हुए कहा कि सभी नामित जन इस कार्यक्रम में हिस्सा लें और   इसे भव्यातिभव्य बनाए।

उपाध्यक्ष मंतोष कुमार सिन्हा , कोषाध्यक्ष प्रदीप सिंह , मनोरंजन कुमार संगम आदि जन बैठक में उपस्थित थे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

Post Top Ad -