अलीगंज में मनाई गई जमुई के पूर्व विधायक स्व. अभय सिंह की 13वीं पुण्यतिथि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 26 February 2023

अलीगंज में मनाई गई जमुई के पूर्व विधायक स्व. अभय सिंह की 13वीं पुण्यतिथि

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 26 फरवरी
• रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
✓ संपादन : अपराजिता
अलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में युवा नेता महेश सिंह राणा की अध्यक्षता में जमुई (Jamui) के दिवंगत विधायक अभय सिंह (Abhay Singh) की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सबसे पहले लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात उनके द्वारा किये गये कार्यो का बखान किया।

मौके पर युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता शशिशेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि जमुई के विकास के लिए जो लकीरें विधायक अभय सिंह ने खींची है, उनके नहीं रहने के बाद भी उनका काम हम लोगो के बीच आज जीवित है। वे सदैव हम लोगो को याद रहेंगे।
युवा नेता महेश सिंह राणा ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. अभय सिंह काफी कम समय में बिहार-झारखंड के युवाओं के चहेते नेता बन चुके थे। कम समय में ही अपने काम और विचार के बदौलत सभी जाति, धर्म के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाया था।

इस मौके पर लोजपा (रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष बखोरी पासवान, चंद्रशेखर आजाद, पूर्व वार्ड सदस्य शंभुशरण यादव, संजीत कुमार, महेश राम, सुनील कुमार, अर्जुन सिंह के अलावे कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad