गिद्धौर : दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द लगेगा एक्सरे मशीन, सीएस ने किया निरीक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 25 February 2023

गिद्धौर : दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द लगेगा एक्सरे मशीन, सीएस ने किया निरीक्षण

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 25 फरवरी
• रिपोर्ट : विक्की कुमार
शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र प्रसाद चौधरी ने गिद्धौर स्थित दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड एवं इमरजेंसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। साथ ही रजिस्टर भी देखे।

इस दौरान gidhaur.com से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में एक्सरे मशीन लगने जा रहा है। इसे देखने आए कि आम–आवाम को इसका लाभ मिले। एक्सरे के लिए बाजार न जाना पड़े और निःशुल्क इसकी सुविधा मिले। इसके लिए क्या व्यवस्था है और किस कमरे में होना है। इसका निरीक्षण करने आए। इसी दरम्यान यह भी देख रहे हैं कि साफ–सफाई की क्या स्थिति है।
इस मौके पर अस्पताल की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अज़ीमा निशात, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. हंस कुमार पाठक, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर प्रियदर्शिनी  अस्पताल कर्मी मनोज सिंह, मोहन कुमार सहित जीएनएम मौजूद रहीं।

वहीं निरीक्षण के बाद सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र प्रसाद चौधरी दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए।

Post Top Ad