गिद्धौर : सेवा गाँव में जमीनी विवाद की पंचायती में हुई मारपीट, टांगी से मारकर किया घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 19 फ़रवरी 2023

गिद्धौर : सेवा गाँव में जमीनी विवाद की पंचायती में हुई मारपीट, टांगी से मारकर किया घायल

सेवा/गिद्धौर (Sewa/Gidhaur), 19 फरवरी 
* रिपोर्ट : विक्की कुमार 
गिद्धौर प्रखण्ड के सेवा पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायती में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इस मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति को सर में टाँगी से मारकर घायल कर दिया। इस संदर्भ में गिद्धौर थाना को आवेदन दिया गया है। आवेदक गिद्धौर प्रखण्ड के सेवा गाँव निवासी स्व. भागवत रजक के पुत्र नेमन रजक हैं।

आवेदक नेमन रजक ने गिद्धौर थाना में दिए आवेदन में लिखा है कि मेरा भतीजा गणेश रजक (पिता - मथुरा रजक) ने मेरे हिस्से का जमीन बेच दिया है। इसलिए मैं रविवार को सुबह 10 बजे के करीब, सरपंच, प्रमुख एवं ग्रामीण पंच को घर पर बुलाकर फैसला करा रहे थे। इसी दौरान सरपंच, प्रमुख एवं ग्रामीण पंच के सामने गणेश रजक (पिता - मथुरा रजक), गणेश रजक की पत्नी संजु देवी, गणेश रजक के दो पुत्र बजरंगी रजक एवं गोलू कुमार मिलकर गाली-गलौच करने लगे। 
वहीं नेमन रजक ने अपने आवेदन में आगे लिखा है कि मेरी पत्नी गुलाबी देवी, पुतहु मीना देवी, पुत्र महेश रजक बीच-बचाव कर बचाने आये, तो सभी के साथ मारपीट करने लगा। गणेश रजक ने टांगी से मेरे पुत्र के माथा में मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद मेरे पुत्र के माथा से काफी खून गिरने लगा। मेरी पत्नी और पुतहु के शरीर में भी काफी चोट है। मेरा पोता गुलशन कुमार बचाने आया तो उसको भी डंडा से मारा है।

आवेदक नेमन रजक ने गिद्धौर थाना को दिए आवेदन में आगे लिखा है कि गणेश रजक मेरा हिस्सा का जमीन भी बेच दिया, और बोलने पर इस तरह का घटना मेरा परिवार, बाल-बच्चा के साथ किया है। अतः  श्रीमान से निवेदन है कि मेरे आवेदन पर उचित कानूनी कारवाई करने की कृपा की जाए।

Responsive Advertisement