जमुई : रालोजद की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा के कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया निर्णय - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 27 फ़रवरी 2023

जमुई : रालोजद की बैठक में उपेंद्र कुशवाहा के कार्यक्रम को सफल बनाने का लिया निर्णय



जमुई (Jamui), 26 फरवरी : राष्ट्रीय लोक जनता दल (Rashtriya Lok Janata Dal) के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय के कर्पूरी सभागार में दलीय समर्थकों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई , जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के जमुई आगमन से सम्बंधित कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का निर्णय लिया गया।


उल्लेखनीय है कि श्री कुशवाहा बिहार सम्मान बचाओ यात्रा के क्रम में 16 मार्च को जमुई आएंगे और स्थानीय सरकारी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे। वे अगले दिन नवादा के लिए प्रस्थान करेंगे।


       बिहार प्रदेश राष्ट्रीय लोक जनता दल के नेता और जमुई जिला प्रभारी हिमांशु पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर की विरासत को डूबने से बचाने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करें। 



उन्होंने जदयू के राजद की गोद में बैठ जाने की तीब्र भर्त्सना करते हुए कहा कि एकबार फिर बिहार में जंगलराज आ गया है। सामाजिक न्याय सिसकियां लेने लगा है। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में नया बिहार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि 16 मार्च के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जन अभी से जुट जाएं।


       राष्ट्रीय लोक जनता दल के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा स्वच्छ छवि के ईमानदार व्यक्ति हैं। संघर्ष ही उनकी पहचान है। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए उन्हें ताकत देने की जरूरत है। श्री सिंह ने 16 मार्च के कार्यक्रम को हर तरह से सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।


      दलीय नेता रविंद्र मंडल , बब्लू कुमार गौरव , राजेंद्र महतों , पप्पू सिंह , शंभू मंडल , दिनेश देशबंधु , धीरेंद्र मंडल , नंदलाल रविदास , जयराम महतो , केदार महतों , धनंजय यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।



Responsive Advertisement