खैरा : पुलिस–पब्लिक के बीच सामंजस्य बनाने को लेकर पुलिस मैत्री अभियान में तेजी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 21 February 2023

खैरा : पुलिस–पब्लिक के बीच सामंजस्य बनाने को लेकर पुलिस मैत्री अभियान में तेजी



खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 21 फरवरी

* प्रह्लाद की रिपोर्ट

✓ संपादन : सुशांत

बिहार पुलिस दिवस सप्ताह के अंतर्गत बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी के दिशा-निर्देश पर पुलिस पब्लिक के बीच मैत्री भावना के लिए पुलिस विभाग की ओर से 1 सप्ताह तक आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को खैरा थाना, गरही थाना पुलिस एवं एसएसबी 16वीं वाहिनी अल्फा कंपनी परासी के कमांडेंट एवं जवानों द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकालकर की गई। यह रैली गांव-गांव जाकर एवं सभी वार्ड में पहुंच कर पुलिस–पब्लिक के बीच रिश्ता कायम करने के लिए पुलिस विभाग के द्वारा यह कदम उठाया गया है।


इस मौके पर जवानों ने बताया कि गांव की महिलाएं नि:संकोच थाना पहुंचकर महिला हेल्प डेस्क से सहायता प्राप्त कर सकती हैं।


इस अभियान में खैरा थाना पुलिस, गरही थाना पुलिस एवं एसएसबी के जवान सम्मिलित हुए।

Post Top Ad