रतनपुर : थरघटिया के ब्रह्मस्थान में वार्षिक पूजा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

रतनपुर : थरघटिया के ब्रह्मस्थान में वार्षिक पूजा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा



रतनपुर/गिद्धौर (Ratanpur/Gidhaur), 1 फरवरी

✓ इनपुट : तारकेश्वर कुमार निराला 

∆ कंटेंट : सुशांत साईं सुंदरम

• गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर पंचायत के थरघटिया गांव स्थित ब्रह्म स्थान में प्रतिवर्ष वार्षिक पूजा का आयोजन किया जाता है। जिसे आम बोलचाल में स्थानीय लोगों द्वारा सलोनी पूजा अथवा साली पूजा कहा जाता है। इस वर्ष यह पूजा आगामी 3 फरवरी, शुक्रवार को होगा।


पूजन कार्यक्रम को लेकर बुधवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्या व महिलाओं ने हिस्सा लिया।


इस बारे में जानकारी देते हुए ब्रह्मस्थान के भक्त मनीष कुमार यादव ने बताया कि ब्रह्मस्थान में साल में एक बार पूजा किया जाता है, जिसे साली पूजा कहते हैं। इस साली पूजा में कलश यात्रा निकलता है। बाबा में बहुत शक्ति है। यहां मन्नत मांगने से निःसंतानों को संतान सुख प्राप्त होता है।

Responsive Advertisement