जमुई : पत्रकार द्वय को पितृ शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 7 January 2023

जमुई : पत्रकार द्वय को पितृ शोक

जमुई (Jamui), 7 जनवरी : जमुई शहर के जाने-माने पत्रकार और रिश्ते में सहोदर भ्राता राजेश कुमार सिंह एवं रूपेश कुमार सिंह के पूज्य पिताजी कृष्णदेव सिंह उर्फ कल्टू बाबू का शनिवार को महिसौड़ी स्थित पैतृक निवास पर। हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे करीब 80 वर्ष के थे।

श्री सिंह अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी, दो पुत्र, पुत्री समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। पूज्य कल्टू बाबू का वैदिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किऊल नदी तट पर स्थित त्रिपुरारी सिंह घाट पर किया गया। उनके निधन से परिजनों में भीषण शोक व्याप्त है।

जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव, नामदार समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण, बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, राजद जिलाध्यक्ष सरयुग प्रसाद यादव, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक बी. अभिषेक, जिला संवाददाता डॉ. मासूम रजा, डॉ. निरंजन कुमार, भूपेंद्र सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, मदन शर्मा, राजीव रंजन, राकेश कुमार, कवि कुमार सिंह, रौशन जी, चंदन जी, प्रो. रामजीवन साहू, अधिवक्ता विभा कुमारी, डॉ. नंद किशोर प्रसाद यादव आदि ने कल्टू बाबू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जीवात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

Post Top Ad