बिहार कैडर के चार डीजी समेत 12 आईपीएस अधिकारी 2023 में होंगे सेवानिवृत्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 7 January 2023

बिहार कैडर के चार डीजी समेत 12 आईपीएस अधिकारी 2023 में होंगे सेवानिवृत्त



पटना/बिहार (Patna/Bihar), 7 जनवरी : बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारियों में चार डीजी रैंक के अधिकारी इस साल (2023) सेवानिवृत्त होंगे। इनमें तीन आईपीएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। 


वहीं एक अरविंद पांडेय बिहार में पदस्थापित हैं। वर्तमान में बिहार कैडर के कुल 11 अधिकारी डीजी रैंक में हैं। इनमें चार इस साल सेवानिवृत्त होंगे। एक एडीजी रैंक के अधिकारी भी इस साल रिटायर हो रहे हैं। चार आईजी व तीन डीआईजी भी 2023 में सेवानिवृत्त होंगे। इस तरह कुल 12 आईपीएस अधिकारी 2023 के अंत - अंत तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।


    केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 1986 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी शीलवर्धन सिंह 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं 1987 बैच के ए. सीमा राजन 30 जून 2023 को रिटायर हो रहे हैं। 1988 बैच के डीजी रैंक के अधिकारी मनमोहन सिंह 30 जुलाई 2023 को ही सेवानिवृत्त हो जायेंगे।


 बिहार में सिविल डिफेंस के डीजी 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अरविंद पांडेय 30 जून 2023 को रिटाय़र होंगे। एडीजी रैंक में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए 1990 बैच के नीरज सिन्हा 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

       

 इसी प्रकार पूर्णिया प्रमंडल के आईजी सुरेश प्रसाद चौधरी 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। तिरहुत के आईजी पंकज सिन्हा भी 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। मिथिला रेंज के आईजी ललन मोहन प्रसाद 31 अक्टूबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। पुलिस आधुनिकीकरण के आईजी नवल किशोर सिंह 31 अक्टूबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

    

इसी कड़ी में चंपारण रेंज के डीआईजी प्रणव कुमार प्रवीण 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। विजिलेंस के डीआईजी अश्विनी कुमार 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। होमगार्ड के डीआईजी अरविंद ठाकुर 31 जनवरी 2023 को रिटायर होंगे।

Post Top Ad