बिहार : वंदना किनी समेत कुल 19 आईएएस अधिकारी इस साल होंगे सेवानिवृत्त - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 7 January 2023

बिहार : वंदना किनी समेत कुल 19 आईएएस अधिकारी इस साल होंगे सेवानिवृत्त



पटना/बिहार (Patna/Bihar), 7 जनवरी : बिहार कैडर के कुल 19 आईएएस अधिकारी (IAS Officer) इस साल (2023) सेवानिवृत्त होंगे। इनमें सिर्फ एक आईएएस अधिकारी अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी हैं। अन्य सभी बिहार प्रशासनिक सेवा (Bihar Administrative Services) से पदोन्नत होकर आईएएस बने हैं। बिहार राज्य योजना पर्षद के मुख्य परामर्शी व 1989 बैच की आईएएस अधिकारी वंदना किनी 30 जून 2023 को रिटायर होंगी।


         इसके बाद बिहार प्रशासनिक सेवा से प्रमोशन पाकर आईएएस बने कृषि विभाग के विशेष सचिव विजय कुमार 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी में नामित हैं।


 बिहारशरीफ (Biharsharif) के बंदोबस्त पदाधिकारी सतीश कुमार शर्मा 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। छपरा नगर निगम के आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय 31 दिसंबर 2023 , स्वास्थ्य विभाग में विशेष सचिव राम ईश्वर 31 जनवरी 2023 , पर्यावरण विभाग में विशेष सचिव ओमप्रकाश यादव 31 अगस्त 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। 


भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव एस.एम.सुल्तान 31 दिसंबर 2023 , भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव सुमन कुमार 31 मई 2023 , सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव राम शंकर 30 सितंबर 2023 , योजना एवं विकास विभाग में संयुक्त सचिव विनय कुमार 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

     

राज्यपाल सचिवालय में संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार गुप्ता 31 जुलाई 2023 ,  निःशक्तता निदेशक रमेश कुमार झा 30 अप्रैल 2023 , विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में संयुक्त सचिव गजेंद्र कुमार मिश्रा 31 अक्टूबर 2023 , आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव राजेश चौधरी 31 जनवरी 2023 , पर्यटन विभाग में निदेशक यशस्पति मिश्रा 31 मार्च 2023 , चकबंदी निदेशक सर्व नारायण यादव 31 जनवरी 2023 , सांस्कृतिक कार्य निदेशालय में निदेशक वीरेंद्र प्रसाद 31 जुलाई 2023 , अनुसूचित जाति जनजाति निदेशक नवल किशोर 31 दिसंबर 2023 और खगड़िया के बंदोबस्त पदाधिकारी कपिलेश्वर मंडल 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

Post Top Ad