जमुई : गणतंत्र दिवस की तैयारी धूमधाम से जारी, प्रभारी मंत्री मुख्य समारोह में फहरा सकते हैं तिरंगा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 20 जनवरी 2023

जमुई : गणतंत्र दिवस की तैयारी धूमधाम से जारी, प्रभारी मंत्री मुख्य समारोह में फहरा सकते हैं तिरंगा

जमुई (Jamui), 20 जनवरी : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस जमुई शहर सहित जिले भर में उल्लास और उमंग के वातावरण में मनाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम की तैयारी जोर - शोर से जारी है।

समाहरणालय के विशिष्ट जानकार बताते हैं कि श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में इस बार गणतंत्र दिवस समारोह आन - बान और शान के साथ मनाया जाएगा। यहां आयोजित मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी के द्वारा तिरंगा फहराए जाने की प्रबल संभावना है।
संभावित कार्यक्रम के मुताबिक श्री चौधरी मुख्य समारोह में परेड का निरीक्षण करेंगे , तिरंगा फहराएंगे साथ ही राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। उनके द्वारा इस अवसर पर जिलावासियों के नाम संदेश का वाचन भी संभावित है। श्री चौधरी इसके अलावे अन्य तय कार्यक्रमों में भी शिरकत कर सकते हैं।

उधर गणतंत्र दिवस को लेकर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा जा रहा है। बैरिकेडिंग , साफ - सफाई के साथ रंग - रोगन का कार्य प्रगति पर है। स्टेडियम में उत्सवी माहौल परिलक्षित होने लगा है।

Responsive Advertisement