Breaking News

6/recent/ticker-posts

जमुई : उपलब्धियों से भरा रहा डीएम अवनीश कुमार सिंह के दो साल का कार्यकाल



जमुई (Jamui), 5 जनवरी : जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह (Jamui DM Avaneesh Kumar Singh) ने 05 जनवरी 2021 को जमुई जिलाधिकारी का पदभार संभाला था। आज यानी गुरुवार को यहां दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। कोरोना की दूसरी लहर के दरम्यान जिले में डीएम का पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने जहां इस महामारी से जमुई को संरक्षित रखा वहीं विकास कार्यों को भी वांछित गति दी। नियमित रूप से सभी योजनाओं का विभागवार समीक्षा करते हुए तय समय में लक्ष्य हासिल किया। इसके चलते बीते दो साल में जमुई जिला को अनगिनत उपलब्धियां हासिल हुई और यह सिलसिला अनवरत जारी है। 

      

डीएम ने कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए सर्वप्रथम आमजनों को सजग और सचेत किया। फिर उनसे कोविड गाइडलाइंस का पालन कराया।  उन्होंने इस दरम्यान अधिक से अधिक कोविड वैक्सीन का प्रबंध कर शत -  प्रतिशत स्वीकृत आयु वर्ग के लोगों को टीका का डबल डोज दिलाया और राज्यस्तर पर बेहतर रैंकिंग प्राप्त की।

       

कृषि , स्वास्थ्य , शिक्षा , सिंचाई , सड़क , बिजली , पेयजल , नली - गली , पुल - पुलिया , खाद्यान्न वितरण आदि के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य किए गए , जिससे समाज में बदलाव का बयार बहने लगा। डीएम की सख्ती के बाद जन वितरण प्रणाली के जरिए अब लाभुकों को उचित मूल्य पर सही वजन के साथ राशन मिलने लगा है जो उनकी उपलब्धियों में गिना जाता है। पेंशन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की बात करें तो वे खोज - खोज कर नामित लाभुकों को इसका लाभ दे रहे हैं। इसके चलते इस योजना में पारदर्शिता परिलक्षित हो रही है।

        

जिलाधीश ने अपने कार्यकाल के दरम्यान भागीरथी प्रयास कर न सिर्फ जमुई मेडिकल कॉलेज के भवन निर्माण कार्य की बाधाओं को दूर किया बल्कि पर्याप्त भूखंड उपलब्ध कराकर वहां कार्यारंभ भी करा दिया जो उनकी बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इसी कड़ी में कुंड घाट सिंचाई परियोजना का काम युद्ध स्तर पर आरंभ किया जाना भी शामिल है। इसके लाभार्थी जिलाधिकारी की कार्य क्षमता को दाद देने में जुटे हैं।


डीएम की बड़ी उपलब्धियों में किऊल नदी पर हनुमान घाट - सिखेरिया घाट के बीच स्वीकृत सेतु है। इस सेतु का निर्माण कार्य भी द्रुत गति से जारी है जिसका जनमानस में अलग असर देखा जा रहा है। डीएम की वार्षिक उपलब्धियों में लक्ष्मीपुर और बरहट प्रखंड उग्रवाद मुक्त प्रखंड के रूप में गिना जा रहा है। जिलाधिकारी अपने कार्यकाल के दरम्यान इस सुदूरवर्ती इलाकों का कई बार दिन तो दिन रात में भी भ्रमण किया और इसे माओवादियों से मुक्त कराकर यहां विकास की रोशनी फैलाई। आज इस क्षेत्र के निवासी जिलाधिकारी की उच्च सोच के मुरीद बन गए हैं।


डीएम के कुशल नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में भी क्रांतिकारी बदलाव देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जाने लगा है वहीं पुस्तकालय निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। कुल मिलाकर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह का दो साल का कार्यकाल स्वर्णाक्षरों में अंकित करने योग्य है। जिलावासी इस देवतुल्य पदाधिकारी को बारंबार अभिनंदन कर रहे हैं।

   

उधर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने दो साल के कार्यकाल को पूरा किए जाने के बाद जिलावासियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आपके सकारात्मक सहयोग से ही जमुई जिला विकास के पथ पर दौड़ रहा है। उन्होंने जमुई को सुंदर, स्वस्थ और उन्नत बनाए जाने का संकल्प व्यक्त किया।

       

इधर शिक्षाविद डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, जिला उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार आदि गणमान्य लोगों ने जिलाधिकारी से उनके कार्यकाल प्रकोष्ठ में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें सफलतापूर्वक दो साल का कार्यकाल पुरा किए जाने के लिए बधाई दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ