सिकंदरा नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 22 January 2023

सिकंदरा नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों को पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

जमुई (Jamui), 22 जनवरी : सिकंदरा नगर पंचायत के लिए सशक्त स्थायी समिति का गठन कर लिया गया है। नगर पंचायत के निर्वाचित मुख्य पार्षद रूबी देवी ने नई सशक्त स्थाई समिति में शामिल किए गए सदस्यों के नामों की सूची डीएम को सौंपी थी।
डीएम अवनीश कुमार सिंह (DM Avaneesh Kumar Singh) से हरी झंडी मिलते ही एडीएम सत्येंद्र कुमार मिश्र ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद के अलावे तीन सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में मुख्य पार्षद रूबी देवी, उप मुख्य पार्षद सूर्यनयन कुमार, वार्ड 04 के पार्षद रिंकी देवी, वार्ड 05 के पार्षद मो. साबिर हुसैन और वार्ड 11 के पार्षद विजय कुमार पांडे शामिल हैं। इस अवसर पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार समेत कई सम्बंधित जन उपस्थित थे।
मुख्य पार्षद रूबी देवी ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि सिकंदरा नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर वर्ग के लोगों का विकास उनका लक्ष्य है। विकास कार्यों में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। पूरा प्रयास रहेगा कि नगर पंचायत में जो भी योजना तैयार हो वह सिकंदरा शहर के विकास के लिए हो। उन्होंने सशक्त स्थाई समिति के नव मनोनीत सदस्यों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

Post Top Ad