झाझा में 10 जनवरी को 3 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, धोबियाकुरा ग्रिड का होगा विंटर मेंटेनेंस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 10 जनवरी 2023

झाझा में 10 जनवरी को 3 घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, धोबियाकुरा ग्रिड का होगा विंटर मेंटेनेंस

झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 10 जनवरी : झाझा के समीप धोबियाकुरा स्थित 132/33 केवी ग्रिड के सब स्टेशन में मंगलवार यानी 10 जनवरी को मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। तकनीकी कार्य के चलते सम्पूर्ण झाझा शहरी एवं आस - पास के क्षेत्रों में तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस का यह कार्य पूर्वाह्न 09 : 00 बजे से दोपहर 12 : 00 बजे तक चलेगा। विद्युत कर्मचारियों ने तकनीकी कार्य को लेकर तैयारी पूरी कर ली है।
    
सहायक कार्यपालक अभियंता संजीव केशरी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि सब स्टेशन में विंटर मेंटेनेंस को लेकर विशेष तकनीकी कार्य किया जाना है। इसके तहत विद्युत उपकरणों का रख - रखाव दुरुस्त किया जाएगा।

अनुरक्षण कार्य मंगलवार यानी 10 जनवरी को पूर्वाह्न 09 : 00 बजे शुरू होगा जो दोपहर 12 : 00 बजे तक जारी रहेगा। इसके चलते सब स्टेशन से एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाएगी ताकि कर्मचारियों के साथ किसी प्रकार का हादसा न हो।

उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति थमने से झाझा टाउन , रामदासपुर और शिकारडीह आदि इलाकों के उपभोक्ताओं को तीन घंटे तक बिजली नहीं मिलेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय के पूर्व अनिवार्य कार्य निपटा लें ताकि अतिरिक्त कठिनाई न हो।

मेंटेनेंस का कार्य पूरा कर लिए जाने के बाद पूर्व की तरह सभी उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। श्री केशरी ने विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान उपकेंद्र के कर्मियों को यथोचित सहयोग किए जाने की अपील की।

Responsive Advertisement