गिद्धौर : विद्यालय विकास निधि के खर्च को लेकर बीआरसी में हुई बैठक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 5 दिसंबर 2022

गिद्धौर : विद्यालय विकास निधि के खर्च को लेकर बीआरसी में हुई बैठक

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 5 दिसंबर : प्रखंड संसाधन गिद्धौर में विद्यालय विकास निधि खर्च एवं लेखा जोखा का संधारण करने को लेकर आज प्रखंड के सभी विद्यालय प्रधान के साथ बैठक की गई।बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शमशुल होदा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि विद्यालय विकास की राशि आवश्यकतानुसार मदों में खर्च कर सभी व्योरा का संधारण करेंगे।बैठक में सभी विद्यालय प्रधान को जानकारी देते हुए लेखापाल रतन आचार्य एवं कनीय अभियंता अभिमन्यु कुमार ने बताया कि सभी खर्च जीएसटी बिल के वाउचर पर होगा एवं सभी मद के खर्च का व्योरा पंजी में संधारण करेंगे।
बैठक में बताया गया कि आप सभी विद्यालय प्रधान अपने आईडी से लॉगिन कर एडवाइस तैयार कर भुगतान करेंगे।खर्च मद में स्वच्छता पर 25% खर्च करना है।बैठक में सभी विद्यालय प्रधान को उनके विद्यालय का आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिया गया है, सभी प्रधान खुद ऑपरेट करेंगे एवं अप्रूवल सचिव करेंगे।
इस बैठक में बच्चन कुमार ज्योति, संजय मिश्रा,बिनय पांडेय,दिलीप मंडल, राजीव वर्णवाल, राकेश सिंह, कैलाशपति यादव, संजय रजक, रंजीत राम, वंदना कुमारी, रेखा कुमारी, उमाशंकर प्रसाद, सुनीता कुमारी, संगीता कुमारी, सरोज कुमार, परीक्षित कुमार सहित सभी विद्यालय प्रधान उपस्थित थे।

Responsive Advertisement