जमुई : डॉ. मनोज ने संभाला ऑल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष का पदभार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 20 दिसंबर 2022

जमुई : डॉ. मनोज ने संभाला ऑल बिहार शतरंज संघ के उपाध्यक्ष का पदभार



जमुई (Jamui), 20 दिसंबर : जमुई शहर निवासी , सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक सह जाने - माने खेल प्रेमी डॉ. मनोज कुमार सिन्हा को ऑल बिहार शतरंज संघ का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उन्होंने आज पटना स्थित लाला लाजपत राय मेमोरियल हॉल में आयोजित भव्य समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। प्रदेश अध्यक्ष दलजीत खन्ना , सचिव धर्मेंद्र कुमार समेत राज्य के 26 जिलों के अधिकारी एवं कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पदभार ग्रहण के गवाह बने। भारी संख्या में मौजूद शतरंज प्रेमियों ने डॉ. सिन्हा के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें अनंत और अमिट शुभकामना दी है।

     

डॉ. सिन्हा ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत जनसागर को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज के खिलाड़ियों को बेहतर खेल खेलने के लिए हर संभव सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वे अब सुविधाओं के मोहताज नहीं रहेंगे।

      

उन्होंने आगे कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो कहीं भी , कैसे भी और किसी भी स्थान पर खेला जा सकता है। जमुई समेत सूबे बिहार में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यहां शतरंज के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हैं। दिलचस्पी में कमी के साथ संसाधनों के आभाव में वे उभर नही पा रहे हैं। घरों में कैद प्रतिभाओं को जग जाहिर करने के लिए अलग - अलग आयु वर्ग में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा ताकि वे आगे बढ़ें और जिला के साथ राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर उजागर कर वाहवाही लूट सकें।

      

नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि ऑल बिहार शतरंज संघ अखिल भारतीय शतरंज संघ से सम्बद्ध है। इस संघ के द्वारा चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विधिवत भाग ले सकेंगे। उन्होंने जिला के साथ राज्य स्तर पर शतरंज की गतिविधियों को जीवंत बनाने के साथ इसे और अधिक तेज किए जाने का ऐलान किया।

   


  

उधर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव , विदुषी महिला डॉ. स्मृति पासवान , विद्वान अधिवक्ता विभा कुमारी , डॉ. नंद किशोर प्रसाद यादव , जिला उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार , खेल प्रेमी भूपेंद्र सिन्हा , अशोक कुमार सिन्हा , अभिषेक सिन्हा , राजीव रंजन , राकेश कुमार , शिक्षाविद कुसुम सिन्हा , ऋतुराज सिन्हा , शिवांगी शरण , सुजाता , जय शौर्य , नीरज सिन्हा , प्रेमलता , अनिल कुमार सिन्हा आदि ने डॉ. सिन्हा के द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर खुशी का इजहार किया है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post Top Ad -