गिद्धौर : भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रखंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

बुधवार, 30 नवंबर 2022

गिद्धौर : भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रखंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 30 नवंबर : गिद्धौर प्रखंड संकुल संसाधन भवन में दो दिवसीय डॉ भीमराव अंबेडकर प्रखंड स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड भर के विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कार्यक्रम में संयोजक की भूमिका में संजय मिश्रा थे।
 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की शुरुआत दो विषय गणित एवं विज्ञान की प्रश्नोत्तरी से कराया गया। विज्ञान विषय मे अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर के गुंजा शर्मा और आशीष कुमार की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

जबकि गणित विषय में भी अखिलेश्वर उच्च विद्यालय रतनपुर के अंशु कुमारी एवं करण कुमार की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की जाएगी। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में जिला से पर्यवेक्षक विवेक कुमार उपस्थित थे।

प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में क्विज संचालन राजवंश केशरी ने किया। वहीं स्कोरर राजीव वर्णवाल और साबिर अंसारी रहे। जबकि निर्णायक की भूमिका में अमरेश सिंह, बशिष्ठ नारायण यादव, दिलीप मंडल, मुरारी गुप्ता, कुमारी रीना रानी उपस्थित थे।

Responsive Advertisement