जमुई : छठ पूजा को लेकर विधायक श्रेयसी सिंह ने किया घाटों का निरीक्षण, दिए निर्देश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022

जमुई : छठ पूजा को लेकर विधायक श्रेयसी सिंह ने किया घाटों का निरीक्षण, दिए निर्देश

जमुई (Jamui), 28 अक्टूबर : लोकआस्था का महापर्व छठ के मद्देनजर जमुई जिले के संबंधित पदाधिकारियों को घाट सफाई हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके उपरांत छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधायक श्रेयसी सिंह ने  जमुई के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंडीह गांव में छठ व्रतियों के बीच नारियल वितरण कर नरियाना घाट का निरीक्षण किया।

इसके अलावा नीमारंग, त्रिपुरारी सिंह घाट, कल्याणपुर हनुमान घाट, बिहारी घाट, सतगामा घाट, खैरमा घाट, पत्नेश्वर घाट और मलयपुर छठ घाट इत्यादि का निरीक्षण किया।
बता दें कि छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं में पूर्व की तरह ही पूजा को लेकर बहुत उत्साह एवं श्रद्धा है। सभी छठ घाटों पर घाट एवं पहुंच पथ की सफाई जोर शोर से चल रही है।
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किये गए आमूलचूल शिकायतों से विधायक श्रेयसी सिंह ने पदाधिकारीगणों को अवगत कराते हुए यथाशीघ्र सफाई के लिए दिशा-निर्देश दिया। विशेषकर सुरक्षा बैरिकेडिंग और चेंजिंग रूम का निर्माण वृहद स्तर और प्राथमिकता के आधार पर करने पर उन्होंने जोर दिया।
वहीं अधिकतम भीड़ वाले घाट जैसे खैरमा एवं पत्नेश्वर घाटों पर विषेश निगरानी हेतु वॉच टॉवर का निर्माण कराने के लिए निर्देश दिया। जिससे भीड़ नियंत्रण और अवांछनीय घटनाओं से बचने में सहायता हो।
इस निरीक्षण के दौरान भाजपा के जमुई जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सोनेलाल पासवान, जिला उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा केसरी, अनुमंडल पदाधिकारी अभय तिवारी, सदर एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार, जमुई नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, भाजपा मांगोबंदर मंडल अध्यक्ष जयंत चौधरी, जमुई नगर मंडल अध्यक्ष पवन केसरी सहित स्थानीय लोग और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

जरूर देखें यह छठ गीत >>



Post Top Ad -