जमुई : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य चुने गए खैरा के टीहिया निवासी डॉ. निरंजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022

जमुई : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य चुने गए खैरा के टीहिया निवासी डॉ. निरंजन

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 14 अक्टूबर : खैरा प्रखंड के टीहिया गांव निवासी डॉ. निरंजन सिंह का जन्म 1968 ईस्वी को हुआ था। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा अपने गृह जिले जमुई में संपन्न कर पटना के विभिन्न विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा ग्रहण किया।

उन्होंने विभिन्न विषयों से जैसे स्नातक, B.Ed, शिक्षा संकाय में स्नातकोत्तर, विशेषज्ञता मैदानिक मनोविज्ञान में पीएचडी- ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, हिंदी में पीएचडी पटना विश्वविद्यालय से की। अभी वर्तमान में आर एस शारदा शिक्षा महाविद्यालय नैनहा हाजीपुर वैशाली  में प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। विगत 12 अक्टूबर को पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने इन्हें 3 वर्षों के लिए सीनेट सदस्य मनोनीत किया। इस उपलब्धि के लिए सैकड़ों लोगों ने इन्हें विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएं दी हैं।

क्षेत्र के युवा समाजसेवी पंकज कुमार सिंह ने शुभकामनाओं के साथ कहा कि डॉ. निरंजन शिक्षा के क्षेत्र में एक अप्रतिम व्यक्तित्व है। इन्होंने अपने कार्य क्षेत्र के अलावा अपने पैतृक गांव में भी काफी सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। सीनेट सदस्य चुने जाने से उनके पैतृक गांव में काफी हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। लोगों ने उनके पैतृक आवास हर्ष पैलेस पर जाकर भी बधाइयां दी।

Post Top Ad -