जमुई : उद्योगपति उपेंद्र रविदास को पितृ शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

जमुई : उद्योगपति उपेंद्र रविदास को पितृ शोक


झाझा/जमुई (Jhajha/Jamui), 7 अक्टूबर : झाझा प्रखंड अंतर्गत धोबियाकुरा गांव निवासी और जाने - माने उद्योगपति उपेंद्र रविदास के पूज्य पिताजी लट्टू रविदास का निधन हो गया। वे करीब 75 वर्ष के थे।

श्री रविदास अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी के अलावे चार पुत्र और दो पुत्री समेत भरा - पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को अपराह्न में गांव के समीप बहने वाली नागी नदी के तट पर किया जाएगा। लट्टू रविदास के निधन से चहुंओर भीषण शोक व्याप्त है।

मिली जानकारी के मुताबिक श्री रविदास को गुरुवार को हृदयाघात हुआ। आनन - फानन में उन्हें झाझा अस्पताल में चिकित्सा के लिए दाखिल कराया गया। ईलाज के क्रम उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन का समाचार पाकर स्वजन शोकाकुल हो गए।
गौरतलब है कि लट्टू रविदास प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनकी पहचान गरीबों, शोषितों, पिछड़ों के साथ हर वर्ग के लोगों की आवाज के रूप में थी। उनके निधन से जरूरतमंद लोग गमगीन हो गए हैं।

सर्वविदित है कि लट्टू रविदास के बड़े सुपुत्र उपेंद्र रविदास मुंबई में उद्योगपति के रूप में नामित किए जाते हैं। वे जूता उत्पादन के बड़े कारोबारी हैं। उनकी कंपनी के द्वारा उत्पादित जूता देश के साथ विदेशों में भी ग्राहकों की पहली पसंद है। पूज्य पिताजी के निधन से उन्हें गहरा आघात लगा है।

उधर जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनि कुमार यादव, जदयू  जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण, प्रमुख समाजसेवी सूर्या वत्स, जिला संवाददाता डॉ. निरंजन कुमार आदि गणमान्य लोगों ने लट्टू रविदास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जीवात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

Responsive Advertisement