जमुई : स्मृतिशेष विधानसभा अध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद सिंह को 92वीं जयंती पर किया नमन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 9 October 2022

जमुई : स्मृतिशेष विधानसभा अध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद सिंह को 92वीं जयंती पर किया नमन

 


जमुई (Jamui), : बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्मृतिशेष त्रिपुरारी प्रसाद सिंह को उनकी 92 वीं जयंती पर जमुई ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया और कचहरी रोड स्थित मूर्ति स्थल एवं किउल नदी के तट पर अवस्थित समाधि स्थल पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. सिंह की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई गई।



    जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने दिवंगत सिंह की आदमकद प्रतिमा एवं समाधि स्थल पर माल्यार्पण करने के उपरांत अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि त्रिपुरारी बाबू का विचार आज भी प्रसांगिक है। वे सरल स्वभाव और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। समाजवादी नेता के रूप में उन्होंने जमुई के साथ बिहार और देश में अलग पहचान बनाई। अन्याय और जुल्म के खिलाफ सदैव लड़ाई लड़े और इनकी आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने का काम किया। वे आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनका आदर्श जीवित है जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है। डीएम ने उन्हें हृदयतल से नमन किया।


       विधायक दामोदर रावत ने कहा कि स्व. त्रिपुरारी बाबू में मानव कल्याण के साथ समाज सेवा की भावना कूट - कूट कर भरी थी। जाति , धर्म और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर उन्होंने गरीबों , किसानों  मजदूरों , शोषितों के साथ हर वर्ग के लोगों को भरपूर सम्मान दिया और इनके हितों की रक्षा के लिए यथोचित पहल की। श्री रावत ने उन्हें जमुई का गौरव बताते हुए अशेष श्रद्धांजलि अर्पित की।


      डीडीसी शशि शेखर चौधरी , एडीएम सत्येंद्र कुमार मिश्र , एसडीएम  अभय कुमार तिवारी , वरीय उप समाहर्त्ता स्वतंत्र कुमार सुमन , बीडीओ श्रीनिवास , कार्यपालक पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार , पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल , जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनि कुमार यादव , बीजेपी जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह , बृजनंदन सिंह , ब्रह्मदेव रावत , त्रिवेणी यादव , विकास सिंह , निरंजन कुमार सिंह , निर्मल कुमार सिंह , रूपेश कुमार सिंह , पुतुल देवी , ब्रजेश बरनवाल आदि अधिकारियों एवं गणमान्य लोगों ने भी स्व. सिंह के मूर्ति  तथा समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।



       उधर स्व. सिंह की धर्मपत्नी एवं विधान परिषद की पूर्व सदस्या इंदु सिंह , पुत्रवधू पूनम सिंह , पुत्र शांतनु सिंह , संजीव सिंह समेत परिवार के कई लोगों ने भी जयंती समारोह में हिस्सा लिया और उनकी मूर्ति एवं समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें  भाव - भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad