अलीगंज : यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर सर्वदलीय शोकसभा आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 10 October 2022

अलीगंज : यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर सर्वदलीय शोकसभा आयोजित

अलीगंज/जमुई (Aliganj/Jamui), 10 अक्टूबर
◆ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
★ संपादन : सुशांत
देश के पूर्व रक्षा मंत्री सह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वे अस्वस्थ थे और दिल्ली के मेदान्ता अस्पताल में आईसीयू में एडमिट थे। उनके निधन पर देश भर में शोक की लहर है।

सोमवार की दोपहर अलीगंज बाजार स्थित युवा शक्ति कार्यालय में सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता युवा नेता महेश सिंह ने किया। सबसे पहले लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य, साहस व सहन की शक्ति प्रदान करे।

युवा शक्ति के प्रान्तीय नेता सह अधिवक्ता शशि शेखर सिंह मुन्ना ने कहा कि देश के भूतपूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव आमजनों की समस्याओं के लिए काफी संवेदनशील रहते थे। वे एक जमीनी स्तर का नेता थे। मुलायम सिंह यादव लोक नायक जय प्रकाश नारायण, डॉ. लोहिया के आदर्शो पर जीने वाले एक कुशल जनप्रतिनिधि थे।

महेश सिंह राणा ने कहा कि वे काफी संघर्षशील थे। उनके पास जो भी समस्या लेकर जाते थे, उनके निदान के लिए हर संभव प्रयास किया करते थे।

सिकंदरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेद्र पासवान उर्फ गुरूजी ने कहा कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री सह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री जनता के हर सुख-दुख में सदेह उपस्थित रहते थे और आमजनों की समस्याओं के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनकी कमी हम देशवासियों को सदैव खलती रहेगी। वे रक्षा मंत्री रहकर देशहित के लिए कई विकास योजनाओं का लाभ आमजनों तक पहुंचाने का काम किये है।

मौके पर जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव धर्मेद्र कुशवाहा, कांग्रेस मजदूर के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव, प्रदेश सचिव चंद्रशेखर आजाद, लोजपा (आर) के बखोरी पासवान, शंभुशरण यादव, सामाजिक कार्यकर्ता नगीना चंद्रवंशी, अशोक कुमार, प्रो. आनंद लाल पाठक, महेश राम, मसुदन कुमार के अलावे दर्जनो गणमान्य लोग व विभिन्न पार्टी के नेताओं ने उनके व्यक्तितव एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया। मौके पर बडी संख्या लोग मौजूद थे।

Post Top Ad