जमुई डीएम बोले - सरकार ने किया सूखाग्रस्त जिला घोषित, हर किसान को मिलेंगे ₹3500 - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

जमुई डीएम बोले - सरकार ने किया सूखाग्रस्त जिला घोषित, हर किसान को मिलेंगे ₹3500

 


जमुई (Jamui), 13 अक्टूबर : समाहर्त्ता अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने जमुई समेत कुल 11 जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है। बिहार कैबिनेट ने आज इस पर मुहर लगा दी है। सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के बाद सरकार जमुई समेत तमाम नामित जिले के प्रत्येक परिवार के खाते में 3500 रुपये भेजेगी।

      

जमुई के अलावे जिन जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है उनमें जहानाबाद , गया , औरंगाबाद , शेखपुरा , नवादा , मुंगेर , लखीसराय , भागलपुर , बांका , एवं नालंदा शामिल है। कुल 96 प्रखंडों के 937 पंचायतों के 7841 राजस्व ग्राम सूखे से प्रभावित हैं।


सरकार ने सूखाग्रस्त जिले में डीजल अनुदान , वैकल्पिक कृषि कार्य की व्यवस्था एवं अन्य सम्बंधित कार्यों को गति दिए जाने की स्वीकृति दी है। प्रभावित प्रखंडों एवं पंचायत के परिवारों को विशेष सहायता के रूप में 3500 रू प्रति परिवार की दर से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

      

डीएम ने जिले के किसानों से खरीफ की जगह वैकल्पिक खेती में दिलचस्पी लिए जाने की अपील करते हुए कहा कि धान की उपज में कमी  की भरपाई इससे संभव है। उन्होंने किसानों को अन्नदाता की संज्ञा देते हुए कहा कि इनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है।

Responsive Advertisement