सोनो : पंचायतों के पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों की बैठक में प्रखंड पैक्स कमिटी का गठन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 5 सितंबर 2022

सोनो : पंचायतों के पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्षों की बैठक में प्रखंड पैक्स कमिटी का गठन

सोनो/जमुई (Sono/Jamui), 5 सितंबर : रविवार को चुरहैत पैक्स गोदाम के प्रांगन में सोनो प्रखंड के सभी पंचायतों के पैक्स व व्यापार मंडल अध्यक्षों के द्वारा एक बैठक बुलाई गई। जिसकी अध्यक्षता दहियारी पैक्स अध्यक्ष सुखदेव यादव की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पैक्स संघ के जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर सिंह, जिला सचिव निरंजन सिंह, जिला महामंत्री सुबोध सिंह की उपस्थिति में सोनो प्रखंड पैक्स कमिटि का गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से चुरहैत पैक्स अध्यक्ष निरज कुमार उर्फ टुनील सिंह को सोनो प्रखंड पैक्स संघ का अध्यक्ष, हरिशंकर यादव नैयाडीह पैक्स व कुन्दन यादव गन्दर पैक्स को उपाध्यक्ष, सुखदेव यादव दहियारी पैक्स को कोषाध्यक्ष, विनोद रंजन पैरामटिहाना पैक्स को सचिव एवं  दिलीप कुमार सिंह लालीलेबार पैक्स को प्रखंड मिडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया। 

साथ ही मुस्तकिम अंसारी रजौन पैक्स, हेमराज यादव छुछुनरिया पैक्स, कमलेश सिंह व्यापार मंडल सोनो, नरेंद्र कुमार थमहन पैक्स एवं  संजीव कुमार लोहा पैक्स को प्रखंड कार्यकारिणि सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर कौशल किशोर केशोफरका पैक्स, शैलेन्द्र कुमार महेश्वरी पैक्स, विशुनदेव यादव बलथर पैक्स, मनोज सिंह बाबूडीह पैक्स, मिट्ठू यादव सोनो पैक्स, विभाष सिंह लखनक्यारी पैक्स, अरूण कुमार ढोढरी पैक्स सहित सभी अन्य अध्यक्षगण मौजूद थे ।

Post Top Ad -