खैरा : 10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

मंगलवार, 6 सितंबर 2022

खैरा : 10 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर गिरफ्तार

खैरा/जमुई (Khaira/Jamui), 6 सितंबर
* प्रह्लाद की रिपोर्ट 
नीम नवादा पंचायत के गरभु अड़वार गांव से पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ शराब तस्कर रामदेव मिस्त्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गरभु अड़वार गांव में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान 10 लीटर देशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Responsive Advertisement