जमुई जिला में दो लाख सदस्य बनाएगी जदयू, सभी प्रखंड अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

जमुई जिला में दो लाख सदस्य बनाएगी जदयू, सभी प्रखंड अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

जमुई (Jamui), 16 सितंबर : जिला जदयू कार्यालय, कर्पूरी सभागार में जिला कार्यकारणी की एक अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ई. शम्भू शरण (Er. Shambhu Sharan), जिलाध्यक्ष ने किया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला संगठन प्रभारी ज्ञानचंद पटेल (Gyanchand Patel), जिला संगठन प्रभारी राजकिशोर प्रसाद (Rajkishor Prasad), प्रदेश महासचिव शांतनु सिंह (Shantanu Singh) समेत अधिकांश सम्बंधित जन बैठक में उपस्थित थे।

बैठक के माध्यम से पार्टी की सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। सबसे पहले पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष रविन्द्र मंडल (Ravindra Mandal) ने जिलाध्यक्ष को प्रारम्भिक सदस्य बनाया और फिर जिलाध्यक्ष ई. शम्भू शरण ने रविन्द्र मंडल को प्रारम्भिक सदस्य बना कर सदस्यता अभियान की शुरुआत की।
इसके बाद सभी दस प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता (Sheetal Mehta), ब्रजेश कुमार सिंह(Brajesh Kumar Singh), रामानंद सिंह (Ramanand Singh), अनिल कुमार सिंह, विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा, रामचंद्र आर्य, कृष्ण कुमार रावत, करुणा देवी, संजय कुमार सिंह, मो. जमील, पवन कुमार रंजन, उमाशंकर राव, शांतनु सिंह और राजेश सिंह को जिलाध्यक्ष ने प्रारम्भिक सदस्य बनाया।
ई. शम्भू शरण ने सभी दस प्रखंड अध्यक्ष को 40 हजार से अधिक सदस्यता रसीद निर्गत किया। 15 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान चलेगा। इस दौरान कम से कम 2 लाख प्रारम्भिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। 22 अक्टूबर तक सभी सूची प्रदेश कार्यालय भेज दिया जाएगा। उन्होंने सभी सम्बंधित जनों कोसदस्यता अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया।

Post Top Ad -