गिद्धौर : जदयू ने चलाया सदस्यता अभियान, 16 हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 19 सितंबर 
● रिपोर्ट : बिक्की कुमार
बिहार में सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल यूनाइटेड का सदस्यता अभियान लगातार जारी है। बीते रविवार को पूर्व मंत्री व वर्तमान झाझा विधायक दामोदर रावत के गिद्धौर स्थित आवास पर जदयू पंचायत अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जदयू के प्रदेश निर्देशानुसार सदस्यता अभियान की सफलता के लिए पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णदेव रावत ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड ने इस बार 16 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

वहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व वर्तमान झाझा विधायक दामोदर रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से बिहार के विकास के लिए लगातार मेहनत की है आज उसी का नतीजा है कि हमारा प्रदेश विकसित प्रदेशों में शामिल हो गया। विकास पुरूष के किये गए कार्यों से प्रभावित होकर लोग जदयू की सदस्यता लेना चाहते है। जनता दल यूनाइटेड का संगठन बहुत तेजी से पूरे देश में फैल रहा है। वह दिन दूर नही जब जदयू एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी बनेगी।

इस दौरान दामोदर रावत ने पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिये। साथ ही झाझा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को जनता दल यूनाइटेड का प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण करवाया गया।

इस मौके पर जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र रावत, कृष्णदेव रावत, जयनंदन सिंह, दिनेश कुमार मंडल, फौदी प्रसाद यादव, अशोक केशरी ने अपने विचार व्यक्त किये। जदयू सदस्यता अभियान में अशोक यादव, बालमुकुंद यादव, जगदेव मंडल, भोला यादव, नेपाल सिंह, गणेश चन्द्रवंशी, सुनील जी, आनंदी मांझी, सच्चिदानंद रावत, राजाराम रावत समेत पार्टीं के अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Previous Post Next Post